फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: 'रामायण' के सेट से फिर से हुईं तस्वीरें वायरल? फैंस के साथ पोज देते दिखाई दिए रणबीर कपूर

Fri, 06 Sep 2024 07:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' की शूटिंग लगातार जारी है। 'रामायण' के सेट से रणवीर की पहले भी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, वहीं एक बार से रणबीर की 'रामायण' के सेट से उनके प्रशंसकों के साथ तसीवरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' की शूटिंग लगातार जारी है। 'रामायण' के सेट से रणवीर की पहले भी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, वहीं एक बार से रणबीर की 'रामायण' के सेट से उनके प्रशंसकों के साथ तसीवरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि अभीतक 'रामायण' की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्म के सेट से राम के अवतार में रणवीर की तस्वीरें यही बयां कर रही हैं कि यह उनकी आगामी फिल्म 'रामायण' की तस्वीरें हैं। अब एक बार फिर से 'रामायण' के सेट पर प्रशंसकों के साथ रणबीर कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फैंस के साथ रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रही इन तस्वीरों में रणवीर मुस्कुराते हुए तीन प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपूर ग्रे हुडी और नीली टोपी पहने हुए हैं और काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर ने अपना वजन काफी घटाया है।
Nithiin Baby: नितिन की पत्नी शालिनी कंदुकुरी ने दिया बेटे को जन्म, साझा की प्यारी तस्वीर, सितारों ने दी बधाई

 

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'एनिमल' अभिनेता रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इस भूमिका के लिए उनका वर्कआउट रूटीन काफी खास है। उन्होंने बताया कि उनके पिछले रूटीन में डंबल, चेस्ट प्रेस और प्रोटीन सेवन जैसे पारंपरिक व्यायाम शामिल थे। हालांकि, अब वे नाम नामक एक कोरियाई ट्रेनर के साथ काम कर रहे हैं। बता दें रणबीर कपूर रोजाना तीन घंटे नाम के साथ वर्कआउट ट्रेनिंग लेते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'रामायण' दो भागों में बनेगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा 'केजीएफ' स्टार यश, साई पल्लवी और सनी देओल नजर आएंगे। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा। वहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि 'रामायण पार्ट 2' का एक महत्वपूर्ण हिस्सा 'रामायण पार्ट 1' की रिलीज से पहले फिल्माया जाएगा। टीम ने दोनों फिल्मों के लिए 350 दिनों का शूटिंग शेड्यूल बनाया है, जिसमें पूरी कास्ट के साथ-साथ अलग-अलग सीक्वेंस भी शामिल होंगे। उम्मीद है कि फिल्म के दोनों पार्ट की शूटिंग दिसंबर 2025 तक पूरी कर ली जाएगी। पोस्ट-प्रोडक्शन फिल्मांकन के साथ-साथ जारी रहेगा और शूटिंग खत्म होने के बाद पहले भाग की रिलीज की तारीख की घोषणा की जाएगी।
Devara: 'आरआरआर' के बाद 'देवरा' को भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा रिलीज, 27 सितंबर को दिखेगा NTR का भूचाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें