रणवीर सिंह और रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नितेश तिवारी की प्रस्तावित फिल्म ‘रामायण’ अब कुछ कुछ उसी दिशा और दशा को प्राप्त हो चली है, जो हाल पहले आमिर खान की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘महाभारत’, उसके बाद दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘द्रौपदी’ और मधु मंटेना की डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए प्रस्तावित वेब सीरीज ‘महाभारत’ का हुआ। नितेश की फिल्म में राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर, सीता की भूमिका के लिए साई पल्लवी, दशरथ की भूमिका के लिए अरुण गोविल के अलावा रावण की भूमिका के लिए यश और उनकी पत्नी के किरदार के लिए साक्षी तंवर आदि के नाम फाइनल होने की बातें भी कही जाती रही हैं, लेकिन वास्तविकता के धरातल पर ये सब सिर्फ बातें हैं। इनमें से कोई भी कलाकार इन सुर्खियों के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।