फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: 'गेम चेंजर' के 'रा माचा माचा' गाने में फैंस को आएगा मजा, अपने डांस से लुभाने वाले हैं राम चरण

Fri, 27 Sep 2024 10:05 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गेम चेंजर - फोटो : एक्स: @GameChangerOffl
साउथ के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल में ही उनके पिता चिरंजीवी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान मिला है। इसके अलावा वह अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता भी लगातार इसे लेकर नई जानकारियां साझा कर रहे हैं। अब इस फिल्म के दूसरे गाने ‘रा माचा माचा’ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नया गाना  'रा माचा माचा' की पहली झलक 28 अक्तूबर को सामने आने वाली है, जिसे एक लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाने में राम चरण का शानदार सिंगल-शॉट डांस देखने को मिलेगा, जो निश्चित ही अभिनेता के फैंस को काफी पसंद आएगा। राम चरण को एक अच्छे डांसर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने इस गाने के भी कठिन डांस मूव्स को बेहद सहजता से किया है। इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। कहा जा रहा है कि गाने में हजार से ज्यादा डांसर नजर आएंगे। इसके साथ ही यह गाना कुछ प्रसिद्ध भारतीय नृत्य रूपों और लोक कला रूपों को भी श्रद्धांजलि देगा। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म गेम चेंजर का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते दिनों ही शंकर निर्देशित इस फिल्म का दूसरा सिंगल 'रा माचा माचा' को लेकर जानकारी साझा की गई थी। इसमें बताया गया था कि 28 सितंबर, 2024 को गाने की झलक दिखाई जाएगी। निर्माताओं ने इसे लेकर एक दिलचस्प पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, "उत्सव शुरू होने वाला है।" इस पोस्टर में अभिनेता का एक नया लुक दिखाया गया था, जिसमें वह आईएएस अधिकारी के अवतार में नजर आ रहे थे। टाई और चश्मे के साथ नीले रंग की शर्ट की पोशाक में राम चरण काफी आकर्षक नजर आ रहे हैं।

4 of 5
'गेम चेंजर' का जरागंडी गाना - फोटो : इंस्टाग्राम
इस गाने का प्रोमो 28 सितंबर को रिलीज होगा, जबकि पूरा गाना 30 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। गाने में थमन का संगीत है, जबकि अनंथा श्रीराम ने इसे लिखा है। वहीं, नकाश अजीज ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। विवेक वेलमुरुगन और कुमार ने इस गाने के तमिल और हिंदी संस्करण लिखे हैं।
शमिता शेट्टी ने बदला अपना प्रोफेशन, इंटीरियर प्रोजेक्ट पर कर रही हैं काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, अंजलि, सुनील आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा है, जिसमें राम चरण आईएएस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्दशन साउथ के मशहूर निर्देशक शंकर ने किया है। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण  श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर के तले दिल राजू ने किया है। 
Saif Ali Khan: बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं सैफ अली खान, बेबो का भी है सारा अली खान के साथ गहरा लगाव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें