फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara X Review: देवरा के फर्स्ट हाफ को लोगों ने बताया जबर्दस्त, सैफ के विलेन अवतार को कैसा मिला रिस्पॉन्स?

Fri, 27 Sep 2024 08:41 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म देवरा - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर अभिनीत 'देवरा' आज 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। कोरटाला शिवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर की छह साल में पहली सोलो रिलीज है। 'देवरा' अपनी शुरुआत से ही चर्चा का विषय रही है और जूनियर एनटीआर के प्रशंसक फिल्म का पहला दिन, पहला शो देखने के लिए अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि एक्स पर फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म देवरा - फोटो : सोशल मीडिया
सुबह से ही सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यूज की भरमार है। अगर आप भी अपने परिवार या चाहने वालों के साथ देवरा देखने की योजना बना रहे हैं , तो टिकट बुक करने से पहले ट्विटर पर दिए गए रिव्यूज को पढ़ना न भूलें। एक यूजर ने लिखा, "देवरा में जबर्दस्त एक्शन सीन पसंद आए! एनटीआर ने दमदार अभिनय किया। सिनेमैटोग्राफी और बीजीएम बेहतरीन थे, खासकर लड़ाई वाले दृश्यों में। सैफ का किरदार भी बेहतर था। कहानी और बेहतर हो सकती थी, लेकिन कुल मिलाकर यह देखने लायक फिल्म थी!"
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जूनियर एनटीआर के एक फैन ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "जूनियर एनटीआर का एंट्री सीन काफी दमदार था। बीजीएम भी काफी सॉलिड था। कुल मिलाकर फिल्म बहुत ही अच्छी थी। एनटीआर को फिर से पर्दे पर देखकर काफी अच्छा लगा है। "
 
 

4 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
एक और एक्स यूजर ने 'देवरा' के सीक्वल के बारे में लिखा, "देवरा ने अच्छे स्कोर के साथ शानदार मास मोमेंट दिए हैं। कोराटाला शिवा को पता है कि एनर्जी को कैसे बनाए रखना है, लेकिन मैं यह महसूस करने से खुद को नहीं रोक पाया कि इसमें किरदार की गहराई से खोज करने की गुंजाइश थी। सीक्वल की तैयारी करते हुए आखिरी कुछ मिनट थोड़े निराशाजनक लगे। कुल मिलाकर, यह बेहतर है, लेकिन शानदार होने से कम है।"
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जूनियर एनटीआर के एक प्रशंसक ने फिल्म को 4.5 स्टार रेटिंग दी और लिखा, "देवरा का पहला भाग प्लेटफॉर्म तैयार करता है, दूसरा भाग आग लगा देता है, और अंत तक आप सिर्फ एक फिल्म नहीं देख रहे हैं। आप एक बड़ी कहानी का हिस्सा हैं।"
 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें