फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: राम चरण ने अपनी लाड़ली बिटिया को दिया खास तोहफा, करियर की पहली हिट फिल्म से है कमाल का कनेक्शन

Fri, 23 Aug 2024 04:28 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता राम चरण ने हाल ही में, अपनी बेटी क्लिन कारा को एक तोहफा दिया है। ये तोहफा बेहद खास है और राम चरण के जीवन से उसका गहरा नाता है। बेटी को दिए इस तोहफे का उनकी फिल्म मगधीरा से भी संबंध है, जो साल 2009 में रिलीज हुई थी।
 
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan
अभिनेता राम चरण ने हाल ही में, अपनी बेटी क्लिन कारा को एक तोहफा दिया है। ये तोहफा बेहद खास है और राम चरण के जीवन से उसका गहरा नाता है। बेटी को दिए इस तोहफे का उनकी फिल्म मगधीरा से भी संबंध है, जो साल 2009 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

2 of 5
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan
राम चरण का जानवरों से प्रेम किसी से छुपा नहीं है। उनके फार्म में लगभग 15 घोड़े हैं। उन्हें घुड़सवारी का काफी शौक है और अब अपनी बेटी को भी इसमें माहिर बनाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपनी नन्हीं बिटिया को घोड़े का एक बच्चा भेंट किया है। राम ने यह बात हैदराबाद में आयोजित हुए एक वाहन ब्रांड के कार्यक्रम में बताई।
विज्ञापन

3 of 5
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan
मगधीरा फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था। राम चरण ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में बादशाह नाम के घोड़े की सवारी की थी और जब फिल्म की शूटिंग निपट गई तो उन्होंने निर्देशक से बादशाह को अपने पास रखने के बारे में पूछा। राजामौली की ओर से हां होते ही बादशाह राम चरण के फार्म में आ गया। 

Kahan Shuru Kahan Khatam: 'कहां शुरू कहां खतम' का ट्रेलर रिलीज, अशीम ने तोड़ी शादी तो भगोड़ी दुल्हन बनीं ध्वनि

4 of 5
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan
राम चरण ने आगे बताया कि बादशाह को हाल ही में, एक बच्चा हुआ है और उसे उन्होंने अपनी बेटी क्लिन कारा को तोहफे में दे दिया है। राम ने कहा कि बेशक उनकी बिटिया छोटी हैं, लेकिन वो एक बच्चे वाली काठी पर उसकी सवारी करती है। बता दें कि मगधीरा राम चरण के करियर की पहली हिट फिल्म भी थी। इसलिए यह तोहफा और भी ज्यादा खास हो जाता है। 

Stree 2 Box Office: 'स्त्री 2' ने पहले ही हफ्ते 'कल्कि 2898 एडी' को दी पटखनी, 300 करोड़ क्लब में ली एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'गेम चेंजर' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan
राम चरण की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही गेम चेंजर फिल्म में नजर आएंगे। इसका निर्देशन शंकर ने किया है और इसमें कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इसके अलावा राण चरण निर्देशक बुच्ची बाबू सना के साथ एक कॉमेडी फिल्म भी करेंगे, जिसमें जान्हवी कपूर भी काम करेंगी।

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने बंगाल की राजनीति और व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- अब बदलाव की जरूरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें