फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRI: राजकुमार राव की 'श्री' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Thu, 15 Feb 2024 12:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म का जब से एलान हुआ है, तब से दर्शक इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिर आज उनका इंतजार पूरा हो गया है। राजकुमार राव की ये फिल्म 17 मई 2024 को सिनेमाघरों में लगेगी। 
विज्ञापन
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में स्त्री, न्यूटन और कई अन्य शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से तारीफ लूट चुके राजकुमार राव अब अपनी अगली फिल्म 'श्री' को लेकर चर्चा में हैं। आज इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म मई में दस्तक देगी। टी-सीरीज ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है। 'श्री' दिव्यांग बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की बायोपिक है। 

विज्ञापन


रिलीज डेट में हुआ है बदलाव
इस फिल्म का जब से एलान हुआ है, तब से दर्शक इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिर आज उनका इंतजार पूरा हो गया है। राजकुमार राव की ये फिल्म 17 मई 2024 को सिनेमाघरों में लगेगी। टी-सीरीज के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ये जानकारी साझा की गई है। पहले इस फिल्म के मई में रिलीज होने की खबर थी। अब इसमें बदलाव किया गया है। 
Sameer Vidwans Marriage: दूल्हा बने 'सत्यप्रेम की कथा' के निर्देशक, वैलेंटाइन डे पर लेडी लव संग लिए सात फेरे
विज्ञापन


यूजर्स ने जताई खुशी
टी-सीरीज के आधिकारिक इंस्टग्राम हैंडल से साझा की गई पोस्ट में राजकुमार राव का फोटो साझा किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'श्रीकांत बोला की यादगार यात्रा पर आधारित फिल्म 'श्री' 17 मई 2024 को रिलीज होगी'। नई रिलीज डेट पता लगते ही दर्शकों की खुशी चरम पर है। पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और राजकुमार राव को फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

Kiran Rao: 'अपनी पूर्व पत्नी से दोस्ती के इच्छुक लोगों को मैं टिप्स दूंगी', रीना दत्ता से रिश्तों पर बोलीं किरण

इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के टी सीरीज फिल्म्स बैनर तले हो रहा है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी तुषार हीरानंदानी के कंधों पर है। 'श्री' की कहानी को जगदीप सिद्धू और सुमित पुरोहित ने मिलकर लिखा है। 'श्री' के अलावा राजकुमार राव 'स्त्री 2' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'गन्स एंड गुलाब सीजन 2' भी हैं।
Yodha Teaser Date: हवा में लॉन्च हुआ 'योद्धा' का पोस्टर, इस दिन जारी होगा सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की टीजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें