फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkummar Rao: दूल्हा बनने के अलावा राजकुमार राव ने इन फिल्मों में निभाया दमदार किरदार, खूब हुई तारीफ

Wed, 23 Apr 2025 10:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajkummar Rao Movie Characters: राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म 'भूल चूक माफ' में दूल्हे का किरदार निभाने वाले हैं। ऐसे में हम उनकी उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें उन्होंने कई दूसरे दमदार किरदार निभाए हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
राजकुमार राव की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शादी में हो रही मुश्किलों को दिखाया गया है। फिल्म में राजकुमार राव की शादी होने में कई अड़चनें आती हैं। राजकुमार राव की कई फिल्में हैं जिनमें शादी के मुद्दे को दिखाया गया है। इन फिल्मों में 'शादी में जरूर आना', 'बधाई दो' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' शामिल हैं। इस खबर में हम आपको राजकुमार राव की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें उन्होंने दूल्हे के अलावा दूसरे किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भीड़
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'भीड़' में कोरोना महामारी के बाद उपजे हालात को दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कोविड-19 महामारी के दौरान एक पुलिस अधिकारी को प्रवासी श्रमिकों को सीमा पार करने से रोकने का काम सौंपा गया है। पुलिस वाला जब लोगों की पीड़ा को देखता है तो वह लोगों की मदद करने लगता है। पुलिस अफसर के किरदार को राजकुमार राव ने अच्छे से निभाया है।
Nag Ashwin B'day: इस निर्देशक ने बनाई भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म, जीते कई अवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 of 6
छलांग - फोटो : सोशल मीडिया
छलांग
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'छलांग' एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में राजकुमार राव ने एक खेल अध्यापक की भूमिका निभाई है। फिल्म में वह एक आलसी प्रशिक्षक हैं, जो नौकरी में बने रहने के लिए न्यूनतम काम करते हैं। फिल्म में तब मजा आता है जब एक नया शिक्षक उनकी नौकरी और उनसे प्यार करने वाली महिला को छीनने की धमकी देता है। फिर राजकुमार राव एक्शन मोड में आते हैं।
Pyre: उत्तराखंड के 'आमा-बुबू' की अमेरिका में धूम, बेस्ट एक्टर के लिए नामांकन

4 of 6
न्यूटन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूटन
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'न्यूटन' में राजकुमार राव ने रिटर्निंग ऑफीसर का किरदार निभाया है। फिल्म में राजकुमार राव को एक ऐसे इलाके में चुनाव की ड्यूटी के लिए भेजा जाता है जो राजनीतिक रूप से बहुत संवेदनशील है। राजकुमार राव अपनी ड्यूटी बखूबी निभाते हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अच्छी आदाकारी की है। फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के अलावा कई दूसरे अवॉर्ड्स भी मिले थे।
विज्ञापन

5 of 6
अलीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया
अलीगढ़
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'अलीगढ़' एक प्रोफेसर पर आधारित थी। फिल्म में मनोज बाजपेयी अहम किरदार में थे। इस फिल्म में राजकुमार राव ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के मराठी भाषा के प्रोफेसर डॉ. श्रीनिवास रामचन्द्र सिरस पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया गया है कि एक प्रोफेसर जिसकी फीलिंग दूसरे लोगों से अलग थी, उन्हें कितनी दिक्कतें हुईं। फिल्म में राजकुमार राव एक सच्चे पत्रकार की भूमिका निभाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहिद - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'शाहिद' एक वकील की कहानी पर आधारित थी। शाहिद आजमी जिन पर पूर्व आतंकवादी कार्यकर्ता का इल्जाम लगता है, वह बाद में एक वकील बन जाते हैं। वह उन लोगों के लिए न्याय पाने के लिए लड़ते हैं, जिन्हें आतंकवाद के झूठे आरोप में दोषी ठहराया गया है। इस किरदार को राजकुमार राव ने बखूबी निभाया है। फिल्म की खूब सराहना हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें