फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: हंसल मेहता की पार्टी में टकराए मनोज बाजपेयी और शबाना के नैना, पहली ही नजर में हार बैठे दिल

Wed, 23 Apr 2025 09:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manoj Bajpayee Birthday: अभिनेता मनोज बाजपेयी आज बुधवार 23 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कई लोकप्रिय फिल्मों में काम कर चुके मनोज बाजपेयी अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे। पढ़िए पत्नी शबाना रजा के साथ उनकी लव स्टोरी
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी-नेहा बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम-@bajpayee.manoj
मनोज बाजपेयी की गिनती इंडस्ट्री के चोटी के कलाकारों में होती है। किरदार कैसा भी हो वे पूरी तरह उसमें ढल जाते हैं। ओटीटी की दस्तक के बाद तो उनके अंदर का कलाकार और शानदार तरीके से उभरा है। आज 23 अप्रैल को मनोज बाजपेयी का जन्मदिन है। मनोज बाजपेयी बिहार से ताल्लुक रखते हैं। वहां से निकलकर उन्होंने मायानगरी में अपना अलग व्यक्तित्व गढ़ा है। अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी मनोज बाजपेयी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। जानते हैं पत्नी शबाना उर्फ नेहा के साथ उनकी लव स्टोरी...
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी-नेहा बाजपेयी अपनी बेटी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@bajpayee.manoj
पहली नजर में दे बैठे दिल
मनोज बाजपेयी की पत्नी का नाम नेहा है। हालांकि, यह नाम उन्होंने मनोज से शादी के बाद बदला। उनका असली नाम शबाना रजा है। शबाना, मनोज बाजपेयी का पहली नजर वाला प्यार हैं। एक बातचीत में मनोज बाजपेयी ने हंसल मेहता की पार्टी के एक किस्से को याद करते हुए कहा कि पार्टी में शबाना ऑइली हेयर के साथ पहुंची थीं, लेकिन इसके बावजूद मनोज उनकी सुंदरता में खो गए। बताया कि इतनी बड़ी पार्टी में रजा ने किसी की बातों की परवाह नहीं की और ऑइली हेयर्स के साथ ही पहुंच गईं। रजा के इसी स्वभाव ने मनोज को उनकी ओर खींच लिया।
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी-नेहा बाजपेयी अपनी बेटी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@bajpayee.manoj
मोहब्बत में टूटी धर्म की दीवार 
मनोज बाजपेयी ने कहा कि शबाना की इस खूबी से वे काफी प्रभावित हुए कि इतनी बड़ी पार्टी में वे इस बात से बेफिक्र रहीं कि लोग क्या कह रहे हैं। उनके अंदर की रियलिटी काफी पसंद आई। हंसल मेहता की पार्टी में पहली मुलाकात के बाद मनोज और शबाना के बीच बातचीत का सिलसिला चल पड़ा। 2006 में धर्म की दीवार को तोड़ एक-दूजे से शादी रचा ली। इनकी एक बेटी है।

4 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
इस फिल्म से किया शबाना ने डेब्यू
प्यार को लेकर मनोज बाजपेयी का कहना है कि 'सही मायनों में प्यार करना काफी मुश्किल है और किसी को शादी जैसे मजबूत रिश्ते के लिए अपना अहंकार छोड़ना पड़ता है'। मनोज बाजपेयी से शादी के बाद शबाना ने अपना नाम नेहा रख लिया। उन्होंने नेहा नाम से साल 1988 में फिल्म 'करीब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें वे बॉबी देओल के साथ नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी के किंग बने
मनोज बाजपेयी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी प्यार और नाम मिला है। उनकी 'फैमिली मैन' सीरीज ने लोकप्रियता का शिखर छुआ है। इसके दो सीजन काफी हिट रहे हैं और अब दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें