साउथ सिनेमा के जाने माने एक्टर अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या और थम्बी रमैया के बेटे उमापति हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही हैं। फैंस को दोनों की शादी की तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। इसी बीच ऐश्वर्या अर्जुन और उमापति रमैया के रिसेप्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। दोनों के रिसेप्शन समारोह में इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां और राजनेता भी शामिल हुए।