फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: पुष्पा 2 में इस बार भी होगा जबर्दस्त आइटम सॉन्ग? सामंथा नहीं बल्कि यह अभिनेत्री बिखेरेंगी जलवा

Mon, 09 Sep 2024 08:35 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन की इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। वहीं फिल्म से जुड़ी हर एक जानकारी के लिए प्रशंसक इसकी हर एक नवीनतम अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं। 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गाने प्रशंसकों को बेहद पसंद आए, लेकिन सभी प्रशंसक पिछली फिल्म 'पुष्पा 1' के धमाकेदार आइटम सॉन्ग 'ऊ अंटावा' की तरह ही इस बार भी एक धांसू आइटम नंबर की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन इस बार कौन करेंगी 'पुष्पा: द रूल' में आइटम नंबर?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : सोशल मीडिया

2 of 5
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जन और 'पुष्पा 2' के प्रशंसक इस बार भी एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'पुष्पा 1' में सामंथा रुथ प्रभु ने 'ऊ अंटावा' गाने को देखकर प्रशंसकों के पसीने छूट गए थे। इस बार सामंथा की जगह कौन सी अभिनेत्री अपने हॉट डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीतेगी। इसका फैसला लगभग हो चुका है।
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार सामंथा की जगह 'भूल भुलैया 3' अभिनेत्री तृप्ति डिमरी 'पुष्पा 2' में एक खास गाने के जरिए लोगों के होश उड़ा सकती हैं या फिर यह भी हो सकता है कि वह इस बार 'पुष्पा 2' का सबसे खतरनाक और सेंसेशनल आइटम सॉन्ग करें। हालांकि, अभि तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।
 
4 of 5
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
इसमें कोई दोहराय नहीं है कि 'पुष्पा: 2 द रूल' इस साल भारतीय सिनेमा की सबसे बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म 'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। अब, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के प्रशसंकों की नजरें 'पुष्पा: द रूल' के साथ ही इसके आइटम सॉन्ग पर टिकी हुई है। वहीं सोशल मीडिया में भी इस बार की चर्चा तेज है कि आखिर इस बार कौन सी अभिनेत्री 'पुष्पा 2' के गाने से तहलका मचाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
हालांकि, इस गाने में कौन सी हीरोइन जलवा बिखेरेगी, यह अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन अल्लू अर्जुन के साथ डांस करने के लिए जान्हवी कपूर और तृप्ति डिमरी के नाम पर विचार किया जा रहा है। फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि निर्माताओं ने इस गाने में धमाल मचाने के लिए 'एनिमल' फेम तृप्ति डिमरी के नाम को लगभग फाइनल कर लिया है। लेकिन तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता जब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि ना हो जाए। सुकुमार 'पुष्पा 2' का निर्देशन कर रहे हैं, जिसका संगीत डीएसपी ने तैयार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें