फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Utsav: गणपति विसर्जन के दौरान दिखे कई सितारे, सलमान खान भी हुए शामिल

Mon, 09 Sep 2024 08:13 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान- अलाना पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देशभर में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। लोग उत्साह और उल्लास के साथ गणेश जी का दस दिवसीय त्यौहार हर्ष और उल्लास से मना रहे हैं।  बॉलीवुड सितारे भी इस उत्सव में शरीक हुए तथा धूमधाम से बप्पा की पूजा-अर्चना की। कई सितारों ने अपने घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापित कर उनका आशीर्वाद लिया। पूजा के पश्चात बड़े धूमधाम से सितारे भगवान की प्रतिमा विसर्जित करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान हमेशा गणपति का ये उत्सव बड़े धूमधाम से मनाते हैं। वह हर साल भगवान की प्रतिमा स्थापित करते हैं और परिवार समेत इस उत्सव का आनंद लेते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार को आयुष शर्मा और अर्पिता के गणपति विसर्जन में देखा गया। इस दौरान वह काफी श्रद्धा और भक्ति से इस विसर्जन में सम्मिलित हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान सलमान ने ग्रे रंग की टी शर्ट पहने नजर आए। वह अपनी कार से आयुष और अर्पिता के गणपति विसर्जन में पहुंचे थे। गौरतलब है कि इस गणेश चतुर्थी से पहले सलमान का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लोगों से ईको- फ्रेंडली गणेश लाने का अनुरोध किया था। 
Box Office Collection: चौथे दिन 'गोट' के कलेक्शन में मामूली बढ़त, 'स्त्री 2' की कमाई में 25वें दिन दिखा उछाल

4 of 5
अलाना पांडे और उनकी मां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे भी सलमान खान के गणपति विसर्जन में नजर आईं। इस दौरान वह अपनी मां और पति के साथ नजर आईं। तीनों इस उत्सव में शामिल हो कर काफी खुश दिखाई दे रहे थे। 
Movies: सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में इन अभिनेत्रियों ने अभिनय से जीता दिल, सूची में करीना का नाम भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इवोर मैकक्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अलाना के पति इवोक मैकक्रे इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए। पैपराजी ने तीनों को सलमान खान के गणपति विसर्जन में स्पॉट किया, जहां उनके आसपास काफी भीड़ भी नजर आ रही है। हाल में इवोक और अलाना माता-पिता बने हैं। 

Aamir Khan: आमिर खान ने बेटे आजाद के साथ मनाई गणेश चतुर्थी, बहन निखत भी साथ आईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें