अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर उनके राजनीतिक में प्रवेश करने की चर्चा तेजी से हो रही हैं। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक उम्मीदवार रवि चंद्र किशोर रेड्डी के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने नंदयाला का दौरा किया था। वहीं, आज उन्होंने हैदराबाद के जुबली हिल्स में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक पारी खेलने के बारे में भी बात की।