फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddhant Issar: सिद्धांत इस्सर अब छोटे परदे पर करेंगे बड़ा धमाका, इस हॉरर शो में निभाने जा रहे शैतानी रस्में

Tue, 30 Jul 2024 11:31 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धांत इस्सर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत इस्सर भी अभिनय की दुनिया में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वे स्टार भारत के शो 'शैतानी रस्में' में विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस शो में मलिक नाम के किरदार को निभाते नजर आने वाले हैं। आइए आपको सिद्धांत के इस शो के साथ उनके किरदार के बारे में भी बताते हैं--
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धांत इस्सर - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantissar19
अभिनेता सिद्धांत इस्सर महाभारत के 'दुर्योधन' यानी पुनीत इस्सर के लाड़ले हैं। अपनी भूमिका के बारे बातें करते हुए सिद्धांत इस्सर कहते हैं, 'आप शायद यकीन नहीं करेंगे, लेकिन मेरी आलमारी में लम्बे और काले कपड़े भरे पड़े मिलेंगे। मैंने हमेशा से ही विलेन बनने का सपना देखा है'। 

 
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धांत इस्सर - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantissar19
सिद्धांत इस्सर आगे कहते हैं, 'मैं हमेशा से शैतानी किरदारों की ओर आकर्षित रहा हूं। मुझे लूसिफर और द विचर जैसी सीरीज पसंद है। मैं ऐसा ही शो करना चाहता था। जब मुझे इस रोल के लिए कॉल आया तब मुझे यकीन नहीं हुआ कि मुझे यह किरदार निभाने का मौका मिल रहा है'। 


 

4 of 5
सिद्धांत इस्सर - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantissar19
सिद्धांत इस्सर अपने रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं। वे जोड़ते हैं, 'मेरे पिता पुनीत इस्सर भारतीय टीवी पर पहले दुर्योधन थे और मैं पहला शैतान बनूंगा। मेरे पिता हमेशा मुझसे कहते थे कि नकारात्मक भूमिका निभाने से मेरे अभिनय में अप्रत्याशित रूप से निखार आएगा'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धांत इस्सर - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantissar19
सिद्धांत इस्सर 'शैतानी' रस्में में एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। वे आगे कहते हैं, 'मैं खलनायक की एक नई परिभाषा गढ़ने को तैयार हूं। यदि ब्रह्मांड ने मुझे मेरे सपने को जीने का मौका दिया है तो मैं सबसे करिश्माई, आकर्षक, मोहक, स्मार्ट, स्टाइलिश और सौम्य खलनायक बनकर दिखाऊंगा। मैं बैड बॉय को एक नई परिभाषा देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। शैतानी रस्में मेरे लिए एक आशीर्वाद है और निखिल सर के साथ काम करना सचमुच एक सपना है। उन्होंने इतना शानदार शो तैयार किया है। जैसे मेरे पिता दुर्योधन का किरदार निभा कर मशहूर हो गए वैसे ही मैं भी इस किरदार को यादगार बनाना चाहता हूं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें