फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Goat Life: द गोट लाइफ की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनी वैश्विक स्तर पर सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली मलयालम फिल्म

Sat, 06 Apr 2024 10:59 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'आडुजीवितम - द गोट लाइफ' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आडुजीवितम - द गोट लाइफ' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 'द गोट लाइफ' मॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है। मूल संस्करण को समीक्षकों की सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं। फिल्म ने दुनिया भर में 65 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ मलयालम सिनेमा में पहले सप्ताहांत में सबसे अधिक कमाई दर्ज की। अब 'द गोट लाइफ' ने एक बार फिर इतिहास रच गया। यह सबसे तेज 100 करोड़ की कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है।
विज्ञापन

2 of 5
'आडुजीवितम - द गोट लाइफ' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्लेसी के निर्देशन में बनी सर्वाइवल ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते में अच्छा प्रदर्शन किया और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई की। यह पृथ्वीराज की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म है। इस साल यह 'प्रेमलु' और 'मंजुम्मेल बॉयज' के बाद यह रिकॉर्ड हासिल करने वाली यह तीसरी मलयालम फिल्म है। कुल मिलाकर 'पुली मुरुगन', 'लूसिफेर', '2018', 'प्रेमलु' और 'मजूमेल बॉयज' के बाद 100 करोड़ कमाने वाली यह छठी मलयालम फिल्म है। अब देखना यह होगा कि क्या 'द गोट लाइफ' नई हिट फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' के आंकड़ें को पार कर पाएगी या नहीं।
Adrian Schiller Passes Away: नहीं रहे हॉलीवुड अभिनेता एड्रियन शिलर, 60 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा
विज्ञापन

3 of 5
'आडुजीवितम - द गोट लाइफ' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं 'द गोट लाइफ' की सफलता पर निर्देशक और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन खुशी मना रहे हैं। इस उपलब्धि पर उत्साह साझा करते हुए अभिनेता ने पोस्ट साझा करते हुए हार्दिक नोट लिखा। आज छह अप्रैल को पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक पोस्ट साझा करते हुए घोषणा की कि फिल्म ने विश्व स्तर पर 100 करोड़ रुपये कमाए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, '100 करोड़ और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर गिनती। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए धन्यवाद।'

Prithviraj Sukumaran:'सरनेम की वजह से मिली पहली फिल्म, स्क्रीन टेस्ट भी नहीं हुआ', नेपोटिज्म पर बोले पृथ्वीराज

4 of 5
'आडुजीवितम - द गोट लाइफ' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब तक की सबसे बड़ी सर्वाइवल एडवेंचर फिल्म को वैश्विक स्तर पर 1720 से अधिक स्क्रीनों पर शानदार प्रदर्शन के साथ ब्लॉकबस्टर हिट घोषित किया गया है। एक महान उपलब्धि हासिल करते हुए 'द गोट लाइफ' ने रिलीज के नौ दिनों के भीतर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कई अन्य रिकॉर्डों के अलावा इसने केवल संयुक्त अरब अमीरात के साथ किसी भी मलयालम फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन के जीसीसी रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। यहां तक कि अपने दूसरे सप्ताह में भी बुकिंग ऐप्स पर फिल्म की बुकिंग भारत में किसी भी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है, जिसने 'क्रू' और 'टिल्लू स्क्वायर' जैसी सफल फिल्मों के साथ-साथ विजय देवराकोंडा अभिनीत 'फैमिली स्टार' को भी पीछे छोड़ दिया है।
Ed Sheeran: बॉलीवुड का यह सितारा एड शीरन का है सबसे पसंदीदा, सफर के दौरान अभिनेता की देखते थे खूब फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द गोट लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें फिल्म की तो 'द गोट लाइफ' मलयालम साहित्यिक दुनिया के अब तक के सबसे लोकप्रिय बेस्टसेलर उपन्यास 'आडुजीविथम' पर आधारित है, जिसका विदेशी सहित 12 विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है। मशहूर लेखक बेन्यामिन द्वारा लिखित यह एक युवक नजीब के जीवन की सच्ची कहानी है, जो 90 के दशक की शुरुआत में विदेश में भाग्य की तलाश में केरल के हरे-भरे तटों से पलायन करता है। वहीं बात करें कलाकारों की तो विजुअल रोमांस द्वारा निर्मित 'द गोट लाइफ' में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ हॉलीवुड अभिनेता जिमी जीन-लुई, अमला पॉल और केआर गोकुल, तालिब अल बलुशी और रिक एबी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत निर्देशन एआर रहमान ने किया है।
Adah Sharma: सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचीं अदा शर्मा क्या देखकर रह गई थीं हैरान? अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें