फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' में दर्शकों को मिलेगा तगड़ा सरप्राइज, स्पेशल भूमिका में दिखेंगी ये हस्तियां

Thu, 27 Jun 2024 12:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'कल्कि 2898 एडी' पोस्टर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हो चुकी है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा दो साउथ कलाकरा भी स्पेशल भूमिका में हैं। हम बात कर रहे हैं विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान की। दर्शकों के लिए सरप्राइज सिर्फ यहीं तक नहीं है। इनके अलावा तीन और नामी हस्तियां भी फिल्म में नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
मृणाल ठाकुर-एसएस राजामौली-राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' देखने के दौरान दर्शकों को तगड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। इस फिल्म में दो नामी निर्माता-निर्देशक भी स्पेशल अपीयरेंस में हैं। उनके अलावा साउथ और बॉलीवुड में सिक्का जमा चुकीं एक अभिनेत्री भी हैं। और ये दो नाम हैं-राम गोपाल वर्मा, एसएस राजामौली और मृणाल ठाकुर। इस फिल्म में तीनों फिल्मी हस्तियां खास भूमिका अदा करती दिखेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
‘कल्कि 2898 एडी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी ने आज 27 जून को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आएगा। फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने सबसे पहले अमर उजाला के साथ बातचीत में इस बात का खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने यह जानकारी भी दी कि बुज्जी कार का इस्तेमाल भी सीक्वल में किया जाएगा।
Nag Ashwin Exclusive Interview: हां, बन रही है ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल, नाग अश्विन का ‘अमर उजाला’ पर खुलासा

4 of 5
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrunalthakur
राम गोपाल वर्मा सिनेमा के मशहूर निर्माता-निर्देशक हैं। उन्होंने सत्या से लेकर सरकार, कंपनी, रंगीला, देय्यम, डेंजरस जैसी कई फिल्में दर्शकों तक पहुंचाई हैं। वहीं, एसएस राजामौली साउथ के मशहूर निर्देशक हैं। बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्मों से वे दुनियाभर में मशहूर हैं। वहीं, मृणाल ठाकुर की बात करें तो सीता रामम के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता हासिल की है। इसके अलावा वे द फैमिली स्टार, सुपर 30, आंख मिचौली, पूजा मेरी जान समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Nag Ashwin: 4000 रुपये की सैलरी से लेकर कल्कि 2898 एडी तक, जानिए निर्देशक नाग अश्विन के बारे में दिलचस्प बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
'कल्कि 2898 एडी' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। एक्स पर यूजर्स इसे प्रभास की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बता रहे हैं। साउथ में सुबह चार बजे से ही दर्शक इस फिल्म को देखने पहुंचने लगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन का होना भी सोने पर सुहागा जैसा है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी खास भूमिका में हैं।
Amitabh Bachchan: ‘कल्कि 2898 एडी’ से पहले दक्षिण की इन फिल्म में काम कर चुके हैं अमिताभ, जानिए साउथ से नाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें