इस साल अभी तक 'इनसाइड आउट 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म का बजट 1,669 करोड़ रुपये का था और इसने वर्ल्डवाइड 6,679 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
2024 के छह महीने पूरे होने वाले हैं। अब तक कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें से कुछ तो बंपर कमाई करने में कामयाब रही, जबकि कुछ बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आई। अभी तक 'इनसाइड आउट 2', 'ड्यून पार्ट 2', 'बॉब मार्ले: वन लव', 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई', 'द फॉल गाय', 'मैडम वेब' और 'द वॉचर्स' समेत कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। आइए जानते हैं कि इनमें से किसका प्रदर्शन अच्छा रहा और किसने निराश किया।
विज्ञापन
2 of 8
‘इनसाइड आउट 2’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल अभी तक 'इनसाइड आउट 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म का बजट 1,669 करोड़ रुपये का था और इसने वर्ल्डवाइड 6,679 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। डिज्नी और पिक्सार की यह एनिमेटेड फिल्म 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
3 of 8
ड्यून 2
- फोटो : सोशल मीडिया
टिमोथी चालमेट की फिल्म 'ड्यून पार्ट 2' ने भी टिकट खिड़की पर मोटी कमाई की है। इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 5,936 करोड़ रुपये कमाए है और इसका बजट 1,586 करोड़ रुपये का था। इसका पहला भाग साल 2021 में रिलीज हुआ था, जिसने छह अकादमी पुरस्कार जीते थे। 'लेट नाइट विद द डेविल' की बात करें तो इसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वितरक द्वारा इस फिल्म के बजट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इतना जरूर है कि इसे बेहद कम बजट में बनाया गया था और इस हॉरर फिल्म ने अच्छी कमाई करके सभी को चौंका दिया।
'बैड बॉयज' फ्रेंचाइजी की फिल्म 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' को 834 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया और इसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 2,412 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। जाहिर है कि दर्शकों ने एक विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस की जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया।
विज्ञापन
5 of 8
द गारफील्ड मूवी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'द गारफील्ड मूवी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,920 करोड़ रुपये का अच्छा कारोबार किया। इस फिल्म को 500 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म को युवा दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह एक एनिमेटेड एडवेंचर फिल्म है, जिसमें क्रिस प्रैट ने अभिनय किया है। 'बॉब मार्ले: वन लव' फिल्म की बात करें तो इसका बजट 584 करोड़ रुपये का था। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,494 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म बॉब मार्ले के जीवन पर आधारित है, जो 14 फरवरी, 2024 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
6 of 8
फ्यूरियोसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अच्छी कमाई करने वाली फिल्मों के बाद अब बात करते हैं, उन फिल्मों की जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ा दिया। 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' का बजट भी 1,402 करोड़ रुपये का था और इसने कमाई भी इतनी ही की थी। फिल्म मुश्किल से अपने बजट की कमाई को वापस पाने में कामयाब हो पाई।
विज्ञापन
7 of 8
द फॉल गाय रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रयान गॉसलिंग, एमिली ब्लन्ट और आरॉन टेलर जॉनसन की फिल्म 'द फॉल गाय' को 1,169 करोड़ रुपये में बनाया गया था। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस 1,427 करोड़ रुपये की कमाई की और फिल्म पर फ्लॉप का ठप्पा लगा। निर्देशक जॉन क्रॉसिंस्की की एनिमेटिड फिल्म 'इफ' के प्रदर्शन की बात करें तो इसका बजट 918 करोड़ रुपये का था और इसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,511 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिल्म 'मैडम वेब'
- फोटो : इंस्टाग्राम @dakotajohnson
डकोटा जॉनसन की फिल्म 'मैडम वेब' को 667 करोड़ रुपये में बनाया गया था और इसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 834 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसे मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे कमजोर फिल्मों में गिना जाता है। 'आर्गाइल' का तो टिकट खिड़की पर बहुत बुरा हाल हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन मैथ्यू वॉन ने किया है। इसका बजट 1,670 करोड़ रुपये का था और इसने केवल 801 करोड़ रुपये की कमाए थे। फिल्म 1 फरवरी, 2024 को रिलीज हुई थी। 'द वॉचर्स' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 242 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म अपने बजट को भी वापस नहीं पा सकी थी। इसे 250 करोड़ रुपये में बनाया गया था।