फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 years of Kohram: साथ मिलकर भी 'कोहराम' नहीं मचा पाए थे अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर, औंधे मुंह गिरी थी फिल्म

Tue, 13 Aug 2024 03:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर अभिनीत फिल्म 'कोहराम' की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को नकार दिया गया था।
विज्ञापन
कोहराम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा की दुनिया में अमिताभ बच्चन का कद बहुत ऊंचा है। वह जिस फिल्म में नजर आएं उसमें दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ जाती है। दूसरी तरफ नाना पाटेकर के प्रशंसकों की भी कमी नहीं है। परदे पर वे अपने अभिनय से दर्शकों को कायल कर देते हैं। और जब दोनों सितारे एक साथ किसी फिल्म में हों तो उम्मीद की जाएगी कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी। लेकिन, आज से 25 साल पहले जब ऐसा हुआ तो परिणाम उम्मीद के बिल्कुल विपरीत आया। दोनों फिल्म 'कोहराम' में नजर आए थे और यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई।

विज्ञापन

कोहराम - फोटो : सोशल मीडिया
फिर साथ नहीं दिखी बिग बी और नाना की जोड़ी
आज अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर अभिनीत फिल्म 'कोहराम' की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 13 अगस्त 1999 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म नहीं चली और साथ ही इसके बाद नाना पाटेकर और अमिताभ बच्चन भी फिर कभी साथ में परदे पर नजर नहीं आए। यह इन दोनों की साथ में पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई। फिल्म 'कोहराम' का निर्देशन मेहुल कुमार ने किया था।
Abhishek Bachchan: तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने किया खास पोस्ट, कमेंट सेक्शन पर टिकीं निगाहें

कोहराम - फोटो : सोशल मीडिया
पसंद नहीं आई थी फिल्म की कहानी
इस फिल्म ने भारत में सिर्फ 8.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। नाना और अमिताभ बच्चन के अलावा जया प्रदा, तब्बू, मुकेश ऋषि, कबीर बेदी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आए थे। सितारों के अभिनय की तो क्रिटिक्स ने तारीफ की थी, लेकिन इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले की जमकर आलोचना हुई। इस फिल्म को ओटीटी पर जी5 पर देख सकते हैं।
Abhishek Bachchan: तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने किया खास पोस्ट, कमेंट सेक्शन पर टिकीं निगाहें
विज्ञापन

कोहराम - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों सितारों के बीच हो गई थी अनबन?
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए गए कि 'कोहराम' के सेट पर नाना पाटेकर और अमिताभ बच्चन के बीच किसी वजह से अनबन हो गई थी। इस वजह से भी दोनों ने भविष्य में फिर कभी साथ काम न करने का निर्णय लिया था। हालांकि, एक इंटरव्यू के दौरान जब बिग बी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन दावों को झूठा बताया था। 
Stree 2: 'स्त्री 2' को देखने से पहले जान लें ये खास बातें, शमा के किरदार का क्या है रहस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें