सनी कौशल अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वह तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ नजर आए हैं। इस फिल्म में सनी का अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, इससे पहले वो 'गोल्ड', 'शिद्दत', 'हुड़दंग', 'मिली' और 'चोर निकल कर भागा' आदि फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिनेता अभी भी अपने करियर में उस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जो अमिताभ बच्चन के लिए 'जंजीर' रही थी।