'अर्जुन पंडित' सनी देओल की बेहतरीन फिल्मों से एक है। इस फिल्म में सनी ने एक नायक के साथ ही खलनायक की भूमिका भी निभाई थी। इस फिल्म की कहानी के साथ ही इसके गाने भी बेहद मशहूर हुए थे। आज इस फिल्म की सिल्वर जुबली है इस मौके पर आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
'अर्जुन पंडित' सनी देओल की बेहतरीन फिल्मों से एक है। इस फिल्म में सनी ने एक नायक के साथ ही खलनायक की भूमिका भी निभाई थी। इस फिल्म की कहानी के साथ ही इसके गाने भी बेहद मशहूर हुए थे। आज इस फिल्म की सिल्वर जुबली है इस मौके पर आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
2 of 5
'अर्जुन पंडित'
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है फिल्म 'अर्जुन पंडित'। 'अर्जुन पंडित' को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म के निर्माता सनी से पहले अजय देवगन को लेना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से अजय यह फिल्म नहीं कर पाए और यह फिल्म फिर सनी देओल के पास चली गई थी। वहीं जूही चावला की जगह पहले फिल्म में रवीना टंडन को लिया जा रहा था, लेकिन बाद में यह फिल्म जूही चावला को मिल गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
'अर्जुन पंडित'
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म 'अर्जुन पंडित' 20 अगस्त 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल और जूही चावला की जोड़ी नजर आई थी। अर्जुन पंडित एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। यह एनआर पचीसिया द्वारा निर्मित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह 1999 की तेरहवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म का गाना 'कुड़ियां शहर दियां' काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने को दलेर मेहंदी ने गाया था।
4 of 5
'अर्जुन पंडित'
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल और जूही चावला स्टारर इस फिल्म में सनी अर्जुन पंडित के किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1995 में आई कन्नड़ फिल्म ओम का ऑफिशियली रीमेक थी। 'ओम' को उपेन्द्र ने डायरेक्ट किया गया था। इस फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार लीड रोल में नजर आए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जूही चावला की जान जाते-जाते बची थी। इस बात का खुलासा खुद जूही चावला ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि शूटिंग के दौरान उनकी गर्दन कटते-कटते बची थी। फिल्म के क्लाईमैक्स में एक सीन शूट करना था, जहां पर जूही और सनी को गुंडे से बचने के लिए ट्रेंच की नीचे जाते हैं। इसी ट्रेंच के ऊपर ट्रेन चल रही थी, लेकिन जूही इस बात से बिल्कुल अंजान थी। उन्होंने इस बात खुलासा करते हुए बताया था कि अगर वे जरा भी चूंक जातीं, तो उनकी गर्दन कट जाती।