फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: 'गोविंदा की सुस्ती और अंधविश्वास के कारण उनका करियर बर्बाद हुआ', पहलाज निहलानी का बड़ा दावा

Wed, 17 Jul 2024 11:19 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा-पहलाज निहलानी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में अभिनय, डांस और कॉमेडी के लिए मशहूर अभिनेता गोविंदा को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अभिनेता अपनी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। गोविंदा इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर रिएलिटी शोज में नजर आते रहते हैं। गोविंदा ने अपने करियर में आसमान छुआ है तो उथल-पुथल भरे दौर को भी देखा है। अब प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने अभिनेता को लेकर कुछ गंभीर दावे किए हैं, जिसके बाद पहलाज का यह बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
गोविंदा को इंडस्ट्री में उनके दोस्त प्यार से 'ची-ची' बुलाते हैं। गोविंदा एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में की हैं। उन्होंने शोला और शबनम, आंखें, इल्जाम और अन्य फिल्मों के लिए फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी के साथ भी काम किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
अब हाल ही में, पहलाज ने बताया कि गोविंदा के करियर के डाउनफॉल का कारण क्या था। यूट्यूब पर फ्राइडे टॉकीज से बात करते हुए निर्माता ने बताया कि गोविंदा धीरे-धीरे अंधविश्वासी होते गए। इसके अलावा, वह हमेशा थोड़े भोले-भाले थे। अपने दावों के समर्थन में उदाहरण देते हुए पहलाज ने कहा कि वह कहते थे कि सेट पर झूमर गिरने वाला है और इसलिए, सभी को एक तरफ हटने के लिए कहते थे।

4 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
निर्माता ने आगे कहा कि कई बार गोविंदा अपने अंधविश्वासों के आधार पर लोगों को अपने कपड़े बदलने का निर्देश देते थे।" इतना ही नहीं, वह कुछ दिनों में कुछ खास काम करने से भी मना कर देते थे और शूटिंग के लिए देर से आने की आदत रखते थे। पहलाज निहलानी ने कहा, "यह सब, उनकी सुस्ती और भोलापन के साथ मिलकर उसके डाउनफॉल का कारण बना।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
उसी इंटरव्यू में पहलाज निहलानी ने कहा कि गोविंदा का यह दावा कि उन्हें जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार ऑफर की गई थी।यह बिल्कुल सच नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अभिनेता ने हॉलीवुड की हिट फिल्म को अपनी अधूरी हिंदी फिल्म अवतार समझ लिया था , जिसके लिए उन्होंने 40 मिनट तक शूटिंग की थी। लेकिन बाद में यह फिल्म बंद कर दी गई।

Durgesh Kumar: 'पंचायत' में सबको हंसाने वाले 'बनराकस' का खुलासा, एक वक्त पर हुए थे डिप्रेशन का शिकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें