फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nia Sharma: जानबूझ कर टीवी से दूर रहीं निया, बोलीं- ऐसे शो का हिस्सा नहीं बन सकती जो तीन महीने में बंद हो जाए

Sun, 16 Jun 2024 07:34 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजा' जैसे टीवी शो से घर-घर मशहूर हुईं निया शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके शो 'सुहागन चुड़ैल' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। निया ने लंबे समय के बाद टीवी सीरियल की दुनिया में वापसी की है। हाल ही में निया ने एक इंटरव्यू के दौरान इस लंबे ब्रेक के पीछे की कहानी को अपने फैंस के संग साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
 निया शर्मा अपने इस ब्रेक के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'सबसे पहली बात तो ये है कि मैं किसी भी ऐसे शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी जो शुरू होने के तीन महीने बाद बंद हो जाए। मैं लंबे और अच्छे शो के साथ जुड़ना चाहती थी इसलिए मैंने सोच-समझ कर यह ब्रेक लिया था'। 
विज्ञापन

3 of 5
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
निया शर्मा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'पिछले कुछ वर्षों में कितने ही शो शुरू हुए और बंद हुए किसी को पता भी नहीं चला। मुझे खुद इनमें से कई शो ऑफर हुए थे जो तीन-चार महीने में बंद हो गए। एक और अहम बात मुझे जो भी रोल ऑफर हो रहे थे मैं उनसे कनेक्ट नहीं फील कर रही थी इसलिए मैंने उन शो में काम नहीं किया'।

4 of 5
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
निया शर्मा अपने शो 'सुहागन चुड़ैल' को लेकर काफी उत्साहित हैं। वे कहती हैं, 'जैसे ही मैंने इस शो के बारे में सुना मैंने तय कर लिया था कि मुझे यह करना है। इस शो में मेरा किरदार काफी अलग और चैलेंजिंग है। मुझे यह शो करके काफी मजा आ रहा है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निया शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
निया शर्मा पिछली बार एकता कपूर द्वारा निर्मित शो 'नागिन 4' में नजर आई थीं। इस शो में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी सराहा था। इसके बाद वे 'खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बनीं और विजेता बनकर उभरीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें