फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone Mother: जल्द ही मां बनने वाली हैं दीपिका, रील लाइफ में भी निभा चुकी हैं 'मां' का किरदार

Sun, 16 Jun 2024 05:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की खूबसूरत और नामी अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। रीयल लाइफ में मां बनने वाली दीपिका ने कई फिल्मों में मां का किरदार भी निभाया है। आइए जानते हैं वे कौन सी फिल्में हैं, जिनमें दीपिका ने मां का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की खूबसूरत और नामी अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। रीयल लाइफ में मां बनने वाली दीपिका ने कई फिल्मों में मां का किरदार भी निभाया है। आइए जानते हैं वे कौन सी फिल्में हैं, जिनमें दीपिका ने मां का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
यह बात सभी को पता है कि दीपिका पादुकोण के घर जल्द ही छोटे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं, क्योंकि इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दी थी। सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होनी है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई दीपिका के नन्हें मेहमान के आने का इंतजार बेसब्री से कर रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाया था। हालांकि उनका चेहरा साफ तौर पर फिल्म में नहीं दिखाया गया था। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन' में शिवा यानी रणबीर कपूर की मां के रोल में दीपिका नजर आ चुकी हैं। हालांकि, अभी फिल्म के पहले पार्ट में उनकी हल्की सी झलक ही दिखाई गई थी। दूसरे पार्ट में उनकी कहानी को दिखाया जा सकता है। 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन' में रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे मुख्य कलाकार मौजूद थे। इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था, जिसके बाद ही फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म के 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे और तीसरे पार्ट बनाने का एलान भी किया था।

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका का चेहरा साफ तौर पर दिखाया जाएगा और साथ ही देव के किरदार से भी पर्दा उठाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन' की कहानी जहां से खत्म हुई थी, वहीं से फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' के दूसरे भाग की कहानी शुरू होगी। इसमें देव की कहानी को ज्यादा दिखाया जाएगा। फिल्म के अंत में पता चलता है कि रणवीर कपूर के पिता और माता ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली शक्तियों के मालिक थे और दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते रहते थे, लेकिन किसी वजह से दोनों अलग हो जाते हैं। रणवीर की मां उनके पिता देव जिसको फिल्म के अंत में विलेन के रूप में दर्शाया जाता है। फिल्म की शूटिंग2025 से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
फिल्म 'जवान' में शाहरुख के डबल रोल थे। दीपिका ने फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान की मां का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख कैप्टन विक्रम राठौर और उनके बेटे आजाद के डबल रोल में नजर आए थे। दीपिका का कैमियो था। वो विक्रम राठौर की बीवी और आजाद की मां बनी थीं। दीपिका का रोल फिल्म में छोटा था, लेकिन दमदार लोगों को दीपिका का अभिनय हमेशा की तरह अच्छा लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर चुका है, जिसका क्रेडिट फिल्म के बेहतरीन कलाकारों को जाता है। इनमें अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हासन शामिल हैं। लीक से हटकर बनी ये फिल्म, सिनेमा को ऊंचाइयों पर लेकर जाती है। ट्रेलर रिलीज होते ही हर तरफ दीपिका पादुकोण की चर्चा होने लगी। उनके बेबी बंप की फोटोज वायरल होने लगी। फैंस कयास लगा रहे हैं कि दीपिका का अजन्मा बच्चा कल्कि अवतार होगा। इसलिए उनका किरदार कहानी में बहुत अहम है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका ने फिल्म में प्रभास की मां का किरदार निभाया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें