देश लोकसभा चुनाव 2024 की दहलीज पर खड़ा है। मतदान शुरु होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। असली नेताओं के भाषण तो आपको रोजाना सुनने को मिल ही रहे होंगे, लेकिन आज हम आपको असली नेता का किरदार निभाने वाले नकली लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड में कई कलाकार बड़े पर्दे पर कई बड़े नेताओं का किरदार निभा चुके हैं। अभिनेत्री कंगना रणौत पर्दे पर इंदिरा गांधी का किरदार निभाने के साथ-साथ असल जिंदगी में भी नेता बन गई हैं। वे मंडी लोकसभा से बीजेपी के टिकट पर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। मालूम हो कि हिंदी फिल्मों में संजय गांधी, राहुल गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी जैसे कई बड़े नेताओं का किरदार अदा किया जा चुका है। चुनावी माहौल के बीच हम आपको कुछ ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिल्वर स्क्रीन पर बड़े नेताओं की भूमिका में नजर आ चुके हैं।