दक्षिण सिनेमा की कई दमदार फिल्में इस साल रिलीज की कतार में हैं। हिंदी पट्टी में इनके वितरण का दायित्व अनिल थडानी की कंपनी एए फिल्म्स पूरा करेगी। यह फिल्में हैं- अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2', राम चरण की 'गेम चेंजर', 'प्रभास' की 'कल्कि' और जूनियर एनटीआर की 'देवरा'। इन फिल्मों के भारत में वितरण का जिम्मा एए फिल्म्स पूरा करेगी।