फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Doctors Day 2024: पर्दे पर इन सितारों ने निभाया डॉक्टर का किरदार, इलाज के साथ दिखाई जीने की राह

Mon, 01 Jul 2024 12:53 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पर्दे पर डॉक्टर की भूमिका निभा चुके हैं ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर्स को धरती का भगवान माना जाता है। संकट के समय में जिस तरह हम भगवान पर विश्वास रखते हैं और उनसे अपने कष्टों से मुक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं, उसी तरह हम डॉक्टर्स पर भी भरोसा रखते हैं। डॉक्टर भी हमें हमारी बीमारियों से छुटकारा दिलाते हैं और नवजीवन देते हैं। हमें सदैव अपने चिकित्सकों का आभारी रहना चाहिए। आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस है, देश भर में 1 जुलाई को इसे मनाया जाता है। इस दिन हम अपने डॉक्टर्स का विशेष आभार प्रकट करने के लिए मनाते हैं। आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हम बॉलीवुड की उन फिल्मों का जिक्र करेंगे जिसमें अभिनेताओं ने डॉक्टर का किरदार बखूबी निभाया और चिकित्सकों द्वारा किए जाने वाले प्रयासों को फिल्मी पर्दे पर उतारा।
 
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन ने साल 1971 में आई फिल्म 'आनंद' में एक डॉक्टर की भूमिका निभाई है। अमिताभ शुरू से ही अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में डॉक्टर और मरीज के बीच की संबंधों को प्रदर्शित किया गया है।
Saif Ali Khan: सैफ अली खान पत्नी के लिए बने फोटोग्राफर, करीना कपूर खान की खींची मजेदार तस्वीरें, फैंस बोले गजब
विज्ञापन

3 of 6
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsonalibendre
सोनाली बेंद्रे
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने साल 2003 में आई फिल्म ‘कल हो ना हो’ में डॉक्टर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में वह अपने मरीज (शाहरुख खान) का ना सिर्फ इलाज करती हैं, बल्कि वह उन्हें मोरल सपोर्ट भी देती हैं। उनका ये किरदार याद रखने योग्य है।
 

4 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने ‘थ्री इडियट्स’ फिल्म में एक डॉक्टर की भूमिका अदा की है। इसके अलावा कई अन्य फिल्मों में भी करीना ने डॉक्टर की भूमिका निभाई है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
शाहिद कपूर
साल 2016 में आई फिल्म ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर ने एक डॉक्टर की भूमिका अदा की है। शाहिद ने इस फिल्म में एक सर्जन की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में शाहिद का किरदार भले ही लाख परेशानियों से गुजर रहा हो लेकिन उसने अपने मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बोमन ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @boman_irani
बोमन ईरानी
बोमन ईरानी ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में एक डॉक्टर और मेडिकल कॉलेज के डीन की भूमिका अदा की है। यह फिल्म डॉक्टरों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती हुई है।
केवल इतने मीटर दूर है रणवीर शौरी और पूर्व पत्नी कोंकणा का घर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें