फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: अंबानी के गणेश दर्शन उत्सव में शामिल हुए ये सितारे, आमिर से सैफ तक ने बढ़ाई एंटीलिया की रौनक

Sat, 07 Sep 2024 11:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव - फोटो : इंस्टाग्राम
इस साल अंबानी परिवार गणेश चतुर्थी को बहुत उत्साह के साथ मना रहा है। यह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का शादीशुदा जोड़े के रूप में पहला उत्सव है, जो इसे और भी खास बनाता है। अपने आलीशान निवास एंटीलिया में एक भव्य पूजा की मेजबानी करते हुए अंबानी परिवार ने इस त्यौहार को शानदार तरीके से मनाने की अपनी परंपरा को जारी रखा। इस साल का उत्सव और भी अधिक हर्षोल्लास पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस उत्सव में मनोरंजन क्षेत्र के सितारों के साथ-साथ कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं।

 
विज्ञापन

2 of 5
अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान अपने बेटों जुनैद और आजाद खान के साथ अंबानी निवास पर फोटो खिंचवाते हुए नजर आए। सैफ अली खान और करीना कपूर भी मैचिंग लाल एथनिक ड्रेस में बेहद अच्छे लग रहे थे। उन्होंने भी मुकेश अंबानी द्वारा आयोजित गणेश दर्शन के दौरान कैमरों के सामने पोज दिए। अनिल कपूर में खास लुक में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 5
अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण और रणवीर सिंह के पिता जगजीत भवनानी अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव में विशेष अतिथियों में शामिल थे। बोमन ईरानी अपनी पत्नी के साथ और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ भी इस उत्सव में शामिल हुए। इस उत्सव में सलमान खान, करण जौहर, सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम के साथ पहुंचीं। 
 

4 of 5
अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील शेट्टी स्टाइलिश अंदाज में उत्सव में शामिल शामिल हुए। सितारों से सजी यह पार्टी और भी शानदार हो गई। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ और उनके पिता दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ भी मुकेश अंबानी के गणेश दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे एंटीलिया में उत्सव की रौनक और बढ़ गई। इस दौरान शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पत्नी रश्मि ठाकरे भी गणेश दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंबानी परिवार के एंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एंटीलिया में रखी गई भव्य गणपति प्रतिमा की झलक दिखाई गई है, जिसमें पूजा के दिल को छू लेने वाले पल कैद किए गए हैं। राधिका मर्चेंट फ्यूशिया पिंक सलवार और कुंदन के गहनों में भगवान गणेश की पूजा करती नजर आईं। एक अन्य क्लिप में राधिका के पति अनंत अंबानी भी उनके साथ दिखे। वे घर के अंदर एक छोटी गणेश प्रतिमा की पूजा करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें