श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। इस साल की पहली सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। इसके साथ ही भारत की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बनने का इतिहास भी रचा, जो 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई है। स्त्री अपने चौथे हफ्ते में है और अब भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के 24 वें दिन के भी आंकड़े सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं कि आज फिल्म में कितने करोड़ रुपये बटोरे।