डिजिटल रिव्यू: कुबूल है 2.0 (ट्रेलर)
कलाकार: करन सिंह ग्रोवर, सुरभि ज्योति, आरिफ ज़कारिया और मंदिरा बेदी आदि।
निर्देशक: अंकुश मोहला और ग्लेन बैरेटो
ओटीटी: जी5
रेटिंग: ***
ज़ी5 ने हाल ही में अपने रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज 'क़ुबूल है 2.0' के टीज़र से दर्शकों को परिचित करवाया था जिसमें शो के कुछ खास लम्हों को फिर से रीक्रिएट किया गया। अब, ज़ी5 ने शो का प्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। जोया व असद की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर पूरी तरह से टिका ये ट्रेलर कामयाब होता दिख रहा है।