फिल्म इल्जाम का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गोविंदा ने साइन कीं 35 फिल्में
गोविंदा की ये फिल्म 28 फरवरी 1986 को रिलीज हुई। साल 1986 में उनकी एक और फिल्म ‘तन बदन’ भी रिलीज हुई। ये तीनों फिल्में गोविंदा ने एक साथ शूट की थीं। और, फिल्म ‘इल्जाम’ की रिलीज के बाद तो अगले तीन चार साल तक गोविंदा ने कितनी फिल्में एक साथ शूट की खुद उन्हें ही नहीं पता। फिल्म एडीटर से निर्देशक बने नरेश मल्होत्रा के सहायक मनोज सती गोविंदा का एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं। वह बताते हैं, ‘एक बार हम लोग जुहू बीच पर सुबह की शिफ्ट में शूटिंग करने पहुंचे। लाइट्स वगैरह उतरने लगीं। कैमरा भी आ गया। धीरे धीरे करके बाकी सपोर्ट स्टाफ भी आने लगा। इतने में मैंने देखा कि थोड़ी दूर पर ही एक और फिल्म की शूटिंग का सामान सेट हो रहा है। मैं ऐंवई टहलते टहलते वहां तक गया और पूछा कि भाई कौन सी फिल्म की शूटिंग चल रही है। हीरो कौन है? छूटते ही जवाब मिला, ‘गोविंदा’।’ एक ही समय पर एक ही लोकेशन पर दो फिल्मों के लिए समय देने का काम गोविंदा ही कर सकते थे। फिल्म ‘इल्जाम’ की कामयाबी के बाद गोविंदा ने भी एक साथ 35 फिल्में साइन की थीं। लोगों ने काफी समझाया भी लेकिन बचपन में काफी गरीबी देख चुके गोविंदा का उस समय एक ही मकसद था ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना। इस मामले में उन्होंने सौ फीसदी अपने पूर्वज मिथुन की लाइन ही फॉलो की।