मार्च के महीने के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक किस्म-किस्म की कहानियों को देखने का मौका दर्शकों को मिला। बड़े परदे पर तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की कॉमेडी फिल्म ‘क्रू’ ने दर्शकों का दिल जीता तो ओटीटी पर उससे भी आगे रही इकलौते रवीना टंडन के कंधों पर टिकी फिल्म ‘पटना शुक्ला’। हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों की लॉटरी लगी फिल्म ‘गॉडजिला x कॉन्ग’ से। मलयालम सिनेमा और भोजपुरी सिनेमा ने भी इस दौरान हिंदी भाषी दर्शकों का दिल जीतने की कोशिशें की, लेकिन ये प्रयास उतना कामयाब नहीं रहा, जितने की उम्मीद इनके निर्माताओं ने की होगी। ओटीटी पर सबसे खराब कार्यक्रम बीते हफ्ते का रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’। घिसी पिटी पटकथा के चलते इसका पहला एपिसोड ही दर्शकों ने नकार दिया। इन सारी फिल्मों और सीरीज के रिव्यू आप पढ़ सकते हैं, यहां एक साथ, एक ही क्लिक में...