फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: सोमवार को 'श्रीकांत' का हुआ बुरा हाल, जानें 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' की कमाई

Tue, 14 May 2024 11:13 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकामयाब रही है। इसके अलावा फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने भी हाल ही में दस्तक दी है। इस फिल्म को भी भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।  
विज्ञापन
1 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स और श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। बीते महीने बॉक्स ऑफिस का हाल कुछ अच्छा नहीं रहा। दर्शकों को इस माह से काफी उम्मीदें हैं। हाल ही में अभिनेता राजुकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' ने सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। मगर ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकामयाब रही है। इसके अलावा फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने भी हाल ही में दस्तक दी है। इस फिल्म को भी भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को इन सभी फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...
विज्ञापन

2 of 5
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीकांत
अभिनेता राजकुमार राव और अलाया एफ की फिल्म 'श्रीकांत' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। मगर ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है। यह फिल्म एक वास्तविक दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है। राजकुमार राव ने फिल्म में श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। 'श्रीकांत' ने तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'श्रीकांत' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरों, मुंबई
तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 40 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई। इसने ने 2.25 करोड़ रुपये के साथ टिकट खिड़की पर ओपनिंग ली। वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को 'श्रीकांत' औंधे मुंह गिरती दिखाई दी। इस फिल्म ने चौथे दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म कुल कलेक्शन 13.45 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' को भारत में डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है। भारतीय दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है। रिलीज के पहले दिन से ये फिल्म जबर्दस्त कमाई कर रही है। ये फिल्म भारत में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ ने तीसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 1.63 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का अब तक का कुल कारोबार अब 13.33 करोड़ रुपये हो गया है। 

Cannes Kiara: कान 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी कियारा आडवाणी, वुमेन इन सिनेमा गाला की शोभा बढ़ाएंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें