सिने प्रेमियों के लिए 2024 की शुरुआत में ही साउथ से लेकर बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। इन दिनों सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन की 'फाइटर', महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' और तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' लगी हुई है। कुछ फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच रिलीज के बाद भी क्रेज दिखाई दिया है, तो वहीं, कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्मों को रिलीज के बाद निराशा हाथ लगी है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को जबर्दस्त टक्कर देने में लगी हैं। तो आइए जानते हैं सोमवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा...