फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जन्मदिन के मौके पर जान्हवी के फैंस को तोहफा, राम चरण के साथ इस फिल्म का आधिकारिक एलान

Wed, 06 Mar 2024 11:00 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर और राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। बेहद ही कम समय में जान्हवी ने दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है। जान्हवी कपूर के लिए यह साल बेहद ही खास होने वाला है। जान्हवी इस साल बॉलीवुड के कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वहीं, वे साउड इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने वाली हैं। जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी देवरा से साउथ सिनेमा में कदम रखने वाली हैं। इसके साथ अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके उनके फैंस को एक और तोहफा मिला है। लंबे समय से राम चरण के साथ फिल्म करने के कयास पर आज मुहर लग गई। मेकर्स ने राम चरण के साथ जान्हवी के फिल्म का आधिकारिक घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के जाने-माने निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने फिल्म साउथ सुपरस्टार 'राम चरण' के साथ जान्हवी कपूर के मुख्य भूमिका का एलान किया है। फिल्म का नाम  'आरसी 16' रखा गया है, जो अभी अस्थायी है। फिल्म को लेकर मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते मेकर्स ने लिखा, 'आरसी 16 में खूबसूरत अदाकारा जान्हवी का स्वागत है। जान्हवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

विज्ञापन

3 of 5
देवरा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'आरसी 16' से पहले जान्हवी कपूर 'देवरा' में नजर आएंगी, जो 10 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म के लिए जान्हवी ने तेलुगु भाषा भी सीखी है। फिल्म में जान्हवी और जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिलहाल जान्हवी कपूर अपनी साउथ डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं। हाल ही में जान्हवी शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कैमियो रोल में नजर आईं थीं।

4 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अगर राम चरण की आगामी फिल्मों की बात करे तो फिलहाल राम चरण शंकर के साथ 'गेम चेंजर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, इस फिल्म से कियारा आडवाणी अपना साउथ डेब्यू कर रही है। राम चरण और कियारा के अलावा इस फिल्म में एसजे सूर्या, जयराम और महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Critics Choice Awards: क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के लिए हुए नामांकन, '12 फेल' के लिए विक्रांत मैसी ने मारी बाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर, रामचरण - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि आरसी16 अपनी घोषणा के पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में अभिनेता शिवा राजकुमार भी महत्वपूर्ण भूमिका नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म का संगीत एआर रहमान द्वारा तैयार किया जा रहा है। हालांकि, फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी अभी प्रतिक्षा में हैं।

Alia Bhatt: कैटरीना-दीपिका के बाद अब वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनीं आलिया भट्ट, CEO ने दिया अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें