फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miley Cyrus: माइली साइरस डिज्नी लीजेंड के रूप में हुई सम्मानित, ‘हैन्ना मॉन्टेना’ के लिए मिला पुरस्कार

Mon, 12 Aug 2024 04:55 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माइली साइरस - फोटो : इंस्टाग्राम @mileycyrus
अमेरिकी सिंगर और अभिनेत्री माइली साइरस को रविवार की रात एनाहिम में आयोजित ‘डी 23 एक्सपो’ में सबसे कम उम्र की डिज्नी लीजेंड के रूप में सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन व्यक्तियों के लिए रिजर्व है जिन्होंने डिज्नी में गहरा प्रभाव डाला है और योगदान दिया है। वैरायटी के अनुसार, यह सम्मान माइली साइरस के करियर में मील का पत्थर है, जिसकी शुरुआत ‘हैन्ना मॉन्टेना’ के रूप में उनकी भूमिका से हुई थी।

 
विज्ञापन

2 of 5
माइली साइरस - फोटो : इंस्टाग्राम @mileycyrus
समारोह में लैनी विल्सन ने ‘हैन्ना मॉन्टेना’ के हिट ‘द बेस्ट ऑफ बोथ वर्ल्डस' की शानदार प्रस्तुति दी। प्रदर्शन के बाद, विल्सन ने 31 वर्षीय साइरस की बहादुरी और प्रामाणिकता की सराहना करते हुए कहा, ‘माइली, मैं आपको बॉक्स से बाहर कदम रखने से कभी नहीं डरने, हमेशा खुद के प्रति सच्चे रहने और सबसे महत्वपूर्ण बात, हमेशा धमाका करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।’ 
Rashmika Mandanna: कभी 'श्रीवल्ली' तो कभी 'येसुबाई' बन जीतेंगी दिल, 'सिकंदर' में भी दिखेगा रश्मिका का जलवा!
 
विज्ञापन

3 of 5
माइली साइरस - फोटो : इंस्टाग्राम @mileycyrus
वैराइटी के मुताबिक अपने भाषण के दौरान माइली साइरस ने सफलता के साथ आने वाले डर और चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं सबको डिज्नी लीजेंड के बारे में एक छोटा सा रहस्य बताने जा रही हूं। मैं ही हूं जो आपको बताती हूं जो आपको नहीं जानना चाहिए। मैं जो कहना चाहती हूं, वो ये है कि लीजेंड भी डर जाते हैं। मैं अभी डरी हुई हूं, लेकिन फर्क ये है कि हम वैसे भी ऐसा करते हैं, और आप सभी हर दिन ऐसा कर सकते हैं। डरना और फिर भी अच्छा करना लीजेंडरी है। जब आप कोशिश करते हैं तो असफलता जैसी कोई चीज नहीं होती।’ वहीं, अपनी डिज्नी यात्रा के बारे में बात करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कंपनी ने 2005 में ब्रांड को फिर से जीवंत करने के प्रयासों के चलते उन्हें काम पर रखा था।


 

4 of 5
माइली साइरस - फोटो : इंस्टाग्राम @mileycyrus
माइली साइरस ने ‘हैन्ना मॉन्टेना’ के रूप में अपनी भूमिका पर गर्व जताया और पुरस्कार को अपने किरदार और प्रशंसकों को समर्पित किया। इस कार्यक्रम में कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें कॉस्ट्यूम डिजाइनर कोलीन एटवुड, अभिनेत्री एंजेला बैसेट, डिज्नी पार्क्स की कास्ट मेंबर मार्था ब्लैंडिंग और फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून शामिल हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माइली साइरस - फोटो : इंस्टाग्राम @mileycyrus
डिज्नी के लीजेंड्स पुरस्कार उन लोगों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने कंपनी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साइरस डिज्नी के साथ किशोरावस्था में ही हिट सीरीज ‘हैन्ना मॉन्टेना’ में प्रमुख भूमिका अदा करते हुए जुड़ गई  थीं। इस सीरीज ने विश्व स्तर पर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस शो के जरिए ही साइरस ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली।
'चंदू चैंपियन' से पहले कार्तिक की इन फिल्मों मे मचाया ओटीटी पर धमाल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें