फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: कभी 'श्रीवल्ली' तो कभी 'येसुबाई' बन जीतेंगी दिल, 'सिकंदर' में भी दिखेगा रश्मिका का जलवा!

Mon, 12 Aug 2024 04:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म 'पुष्पा 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा भी रश्मिका कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। रश्मिका की कई आगामी फिल्में हैं, जिनमें वह रणबीर कपूर, विक्की कौशल और सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन
1 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म 'पुष्पा 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा भी रश्मिका कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। रश्मिका की कई आगामी फिल्में हैं, जिनमें वह रणबीर कपूर, विक्की कौशल और सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
सबसे पहले बात करें रश्मिका मंदाना की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' की तो यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2021 में आई 'पुष्पा 1: द राइज' का दूसरा भाग है। फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में रश्मिका फिर से एक बार श्रीवल्ली के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में रश्मिका के अपोजिट साउथ स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
एनिमल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
अब बात करते हैं रश्मिका की दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल 2' के बारे में। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका फिल्म 'एनिमल 2' में भी नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2023 में आई 'एनिमल' का दूसरा पार्ट होगी। इस फिल्म में रश्मिका एक बार फिर से रणबीर कपूर की पत्नी का रोल अदा करती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे।

4 of 6
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
अब बात करते हैं रश्मिका की तीसरी फिल्म 'सिकंदर' के बारे में। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में रश्मिका की जोड़ी बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के साथ नजर आएगी। अगर ऐसा होता है तो प्रशंसक पहली बार बड़े पर्दे पर रश्मिका और सलमान की जोड़ी को देखेंगे। सलमान खान इन दिनों फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मुंबई में शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। दर्शक सलमान और रश्मिका की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन

5 of 6
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
अब बात करते हैं रश्मिका की चौथी फिल्म 'छावा' की। इस फिल्म में रश्मिका के अपोजिट विक्की कौशल नजर आएंगे। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' अपने एलान के बाद से ही लाइमलाइट में छाई हुई है। फिल्म की कहानी महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी येसुबाई की भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द गर्लफ्रेंड - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
अब बात करते हैं रश्मिका की पांचवीं फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की। बता दें 'द गर्लफ्रेंड' फिल्म राहुल रविंद्रन द्वारा लिखित और निर्देशित एक तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत हेशम अब्दुल वहाब ने दिया है। फिल्म का निर्माण विद्या कोप्पिनीडी और धीरज मोगिलिनेनी ने मिलकर किया है। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें