फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madgaon Express: कुणाल खेमू की मडगांव एक्सप्रेस का ट्रेलर जारी, जिंदगी में आए तूफान से कैसे निपटेंगे तीन दोस्त

Tue, 05 Mar 2024 05:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कुणाल खेमू अब अपनी पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। 'मडगांव एक्सप्रेस' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का प्रोमो जारी किया गया था, जिसे देख दर्शक उत्साहित हो गए थे। वहीं, अब निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो कॉमेडी से भरपूर है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और दिव्येंदु सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं। प्रतीक गांधी 'स्कैम 1992', अविनाश तिवारी 'बंबई मेरी जान' और दिव्येंदु शर्मा 'मिर्जापुर' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर हैं। अब ये तीनों कलाकार दर्शकों के सामने अपना अलग अंदाज दिखाने के लिए तैयार हैं। यह ट्रेलर हंसी-मजाक से भरपूर है, जो तीन दोस्तों की गोवा की यात्रा को दिखता कि है कैसे वे जिंदगी में मजे करने के चक्कर में गोवा जाने की योजना बनाते हैं, लेकिन उनकी हंसती-खेलती जिंदगी में अचानक तूफान आ जाता है।
SSMB29: 'एसएसएमीबी29' में कई अवतार में नजर आएंगे महेश बाबू? राजामौली की फिल्म के लिए अभिनेता का लुक टेस्ट पूरा
विज्ञापन

3 of 5
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
'मडगांव एक्सप्रेस' बचपन के तीन दोस्तों की यात्रा की कहानी है, जो गोवा की यात्रा पर निकलते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी पूरी तरह से पटरी से उतर जाती है। मडगांव एक्सप्रेस में ये कलाकार यानी प्रतीक गांधी 'पिंकू', अविनाश तिवारी 'आयुष' और दिव्येंदु 'डोडो' का किरदार निभाएंगे। यह तीनों बचपन के दोस्त हैं और गोवा जाने का सपना देखते हैं, लेकिन वह पूरा नहीं हो पाता। आखिरकार एक दिन तीनों गोवा की यात्रा के लिए निकल पड़ते हैं और जिंदगी के मजे लेते हुए एक ड्रग्स स्कैंडल में फंस जाते हैं। वहां से उनकी जिंदगी अलग मोड़ ले लेती है और वे इससे निकलने की बजाये इसमें फंसते चले जाते हैं।

Murder Mubarak Trailer: 'मर्डर मुबारक' के ट्रेलर लॉन्च में दिखा सितारों का जलवा, पंकज की सादगी ने लूटा दिल

4 of 5
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
हर मोड़ पर फिल्म का ट्रेलर हंसी-ठहाकों का डोज दे रहा है। ट्रेलर के अंत में प्रतीक का किरदार यह कहता है कि पहले पूरी जिंदगी गोवा आ नहीं पा रहे थे, अब जा नहीं पा रहे हैं। ट्रेलर के टैगलाइन में लिखा है, 'बचपन के सपने…लग गए अपने।' कुणाल खेमू ने फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, 'गोवा जाने वाली मडगांव एक्सप्रेस आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 22 मार्च को आ रही है।'
Nana Patekar: किसानों को मिला नाना पाटेकर का साथ, क्या राजनीति में आने की है तैयारी? अभिनेता ने दिया यह जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित मडगांव एक्सप्रेस का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने अपने बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत किया है। दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी के अलावा कलाकारों में नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम भी शामिल हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 22 मार्च, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Kangana Ranaut: क्या कंगना ने अंबानी की पार्टी में पहुंचने वाले सितारों पर कसा तंज? पोस्ट को लेकर उठ रहे सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें