फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luv Sinha: लव सिन्हा ने बहन सोनाक्षी के ससुर पर किया कथित ट्वीट डिलीट कर दी सफाई, बोले- 'मैटर क्लोज हो गया'

Wed, 03 Jul 2024 11:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लव सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हो चुकी है। दोनों शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदारी हुई है। अभिनेत्री के पिता शत्रुघ्न सिन्हा बेटी और दामाद को खुश देख बेहद खुश हैं। लेकिन, शुरुआत से ही ऐसी खबरें आईं कि सोनाक्षी की शादी से उनके दोनों भाई खुश नहीं हैं और शादी में शामिल भी नहीं हुए। खुद लव सिन्हा ने भी शादी में नहीं आने की बात स्वीकार की। इसके बाद वे अपने एक ट्वीट को लेकर खबरों में आए, जो कथित रूप से उन्होंने सोनाक्षी के ससुर के लिए किया था। इसमें वे तंज कसते नजर आए थे। हालांकि, मामला बढ़ा तो लव ने ट्वीट तुरंत डिलीट किया और फिर सफाई पेश की है। 
Robert Towne Dies: हॉलीवुड के मशहूर लेखक रॉबर्ट टाउन का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
लव सिन्हा ने सोशल मीडिया (एक्स) पर अपने जीजा जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी में न जाने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद उन्होंने जहीर के पिता  इकबाल रतनसी के लिए कथित पोस्ट लिखा। इसमें वे कहते दिखे, 'लोग उसके फैमिली बिजनेस पर कई मनघड़ंत कहानियां बना रहे हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान उस ग्रे एरिया पर गया ही नहीं, जिसमें दूल्हे के पिता की एक राजनेता से नजदीकियां हैं। जिन पर चल रही ईडी की जांच ‘वॉशिंग मशीन’ में कहीं धुल चुकी है। ना ही किसी को दूल्हे कि पिता की दुबई में रहने की भनक थी'।
विज्ञापन

3 of 5
लव सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम luvsinha
लव ने इस पोस्ट में जहीर के पिता का नाम नहीं लिया था। लेकिन, यूजर्स ने इसे उन्हीं से जोड़ दिया। इसके बाद लव ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हुए थे। जब लव सिन्हा का ट्वीट वायरल हुआ और इस पर तरह-तरह की टिप्पणियां होने लगीं तो लव सिन्हा ने इसे तुरंत डिलीट कर डाला। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जिसमें वे सफाई देते नजर आए हैं और कहा है कि मामला खत्म हो गया है।
Ryan Reynolds: अपने डेडपूल के किरदार को लेकर रयान रेनॉल्ड्स को था ये डर, 'डेडपूल 3' को लेकर थे कई विचार

4 of 5
लव सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम luvsinha
लव ने सिन्हा ने एक्स पर किए तीसरे पोस्ट में लिखा है, 'मेरे हवाले से जिस बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, वह मेरा बयान नहीं है, बल्कि एक वरिष्ठ पत्रकार ने एक लेख में लिखा था। मामला अब खत्म हो चुका है और मैं इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लव सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम luvsinha
सोनाक्षी की शादी के बाद अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि, अब उन्हें छुट्टी मिल गई है। घर आते ही उन्होंने भी एक्स पर पोस्ट साझा कर प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी की जहीर इकबाल संग शादी को लेकर भी बात की है। उन्होंने फिर कहा कि वे बहुत खुश हैं कि उनकी बेटी की शादी हो गई। सब अच्छे से हो गया। 
Sidharth Malhotra: 'कियारा ने सिद्धार्थ पर किया काला जादू', फर्जी खबरें फैलाकर फैन को लगाया 50 लाख का चूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें