कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
'कल्कि 2898 एडी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में 128.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई। तीसरे हफ्ते की अभी तक की कमाई को मिला दें तो 'कल्कि 2898 एडी' ने भारत में कुल 577.5 करोड़ रुपये कमा लिए है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।