तीसरी बेगम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बोकाडिया कहते हैं, ‘मैंने बीते 40 साल में 60 फिल्में बनाई हैं, लेकिन मुझे कभी सेंसर बोर्ड ने इस तरह परेशान नहीं किया। मैंने हाल ही में दूरदर्शन के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल पर एक साप्ताहिक धारावाहिक ‘सरदार द गेम चेंजर’ बनाया है जिसे देखने के बाद केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे हफ्ते में दो बार करने का सुझाव दिया है, लेकिन सेंसर बोर्ड मेरी एक सामयिक फिल्म को रिलीज नहीं होने दे रहा है। अगर मेरी फिल्म को ‘जय श्री राम’ शब्दों के साथ रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली तो मैंने इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की बात भी सेंसर बोर्ड के अधिकारियों को बताई थी, लेकिन उन्होंने मेरी विनती नहीं मानी और मुझे मजबूरन हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।’