आज अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैदान' स्पोर्ट्स ड्रामा फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की यात्रा को दर्शाने वाली एक बायोपिक है। आज फिल्म बड़ी मुश्किल में फंस गई थी। इस फिल्म पर साहित्यिक चोरी के आरोप लगे। ये आरोप कर्नाटक के अनिल कुमार नाम के एक स्क्रिप्ट राइटर ने लगाए। पटकथा लेखक अनिल कुमार की साहित्यिक चोरी की शिकायत के कारण मैसूर सत्र अदालत के आदेश के बाद कर्नाटक में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। वहीं अब खबर आ रही है कि कर्नाटक हाई कोर्ट ने फिल्म को क्लीन चिट दे दी है।