फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: करीना ने साझा कीं 'व्हाट वीमेन वांट सीजन' 5 की झलकियां, कैटरीना समेत कई सितारों ने की तारीफ

Sun, 29 Sep 2024 09:51 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़ एक फिल्में और यादगार किरदार किए हैं। 'जब वी मेट', 'ओमकारा', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता का सबूत हैं। वह इन दिनों अपने शो, 'व्हाट वीमेन वांट' के आगामी सीजन की शूटिंग कर रही हैं। हाल में ही अभिनेत्री ने पर्दे के पीछे की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं, जिस पर कैटरीना कैफ ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
शनिवार को करीना ने 'व्हाट वीमेन वांट' के सेट से अपना एक मजेदार बिहाइंड द शूट वीडियो साझा किया। इस वीडियो क्लिप की शुरुआत में करीना शूटिंग के लिए तैयार होती और अपने वैनिटी वैन से बाहर निकलते नजर आती हैं। इस दौरान वह भूरे रंग के ऑफ-शोल्डर जंपसूट पहने दिखाई देती हैं। इस ड्रेस में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान उनका हाव-भाव काफी शानदार नजर आता है। 

विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
अगले पल में करीना को आदित्य रॉय कपूर का इंटरव्यू लेने के लिए इंतजार करते देखा जा सकता है। इस दौरान वह कहती नजर आती हैं, "इसका शॉट लेलो।" इसके बाद वह भूमि पेडनेकर के गले लगती भी नजर आती हैं। भूमि भी उनके शो की मेहमानों में से एक हैं। इस पोस्ट के साथ करीना ने ब्रूनो मार्स का मशहूर गाना, अपटाउन फंक भी लगाया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आप सभी ने इसके लिए कहा था। अब जाकर मीम्स बनाएं। व्हाट वीमेन वॉन्ट सीजन 5।"
Stree 2 Box Office Collection Day 45: रविवार को 'स्त्री 2' की रफ्तार फिर हुई तेज, जानें कुल कमाई
 

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना के इस पोस्ट पर कई सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने द बेस्ट बताया है। इनके अलावा सबा पटौदी ने भी उनकी पोस्ट पर टिप्पणी की। सबा ने लिखा, "आप खतरनाक हैं। छाए हुए हैं।" उनके अलावा, अर्जुन कपूर, रिया कपूर और शिखा तलसानिया ने इस पर प्रतिक्रिया दी। 
Wamiqa Gabbi Birthday: एक वक्त पर अभिनय छोड़ना चाहती थीं वामिका, अब कई भाषाओं की फिल्मों में करती हैं काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
बात करें करीना के वर्क फ्रंट की, तो हाल में ही वह हंसल मेहता निर्देशित मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आई हैं। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आने वाली हैं। अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अर्जुन कपूर आदि कई अन्य सितारों से सजी फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म इस साल एक नवंबर को रिलीज होगी। 
बॉलीवुड की 'लोलो' की संजय कपूर से हुई थी अरेंज मैरिज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें