द ग्रेट इंडियन कपिल शो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा भी कुछ दिन कॉमेडी से ब्रेक लेने के मूड में हैं। सोनी टेलीविजन पर लगातार पांच साल ‘द कपिल शर्मा शो’ करने के तुरंत बाद आए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में एक तरह का दोहराव ही इसकी सबसे कमजोर कड़ी है और दर्शकों को कुछ चटपटा, भव्य और विशाल जैसा देखने की जो उम्मीद थी, वह भी इस शो में नजर नहीं आ रही है। पूरा शो सिर्फ मशहूर शख्सियतों और नई फिल्मों का मार्केटिंग मंच बनकर रह गया है। ये बात अब कपिल को भी समझ आई है और उनकी टीम अलग अलग टेलीविजन चैनलों से इन दिनों कॉमेडी के अलावा दूसरे शोज की बात भी शुरू कर चुकी है।