फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: सितारों व राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा पर सवाल है कंगना के साथ घटी घटना? जानें लोगों की राय

Sat, 08 Jun 2024 01:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतीं कंगना रणौत के साथ गुरुवार 6 जून को एक चिंताजनक घटना घटी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ महिला जवान पर अभिनेत्री के थप्पड़ मारने का आरोप है। मामले की जांच जारी है। थप्पड़ मारने की आरोपी जवान कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना के बाद कुलविंदर ने कहा कि किसान आंदोलन पर कंगना के बयानों से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दीं। अमर उजाला ने पोल में इससे जुड़ा सवाल पूछा तो लोगों ने कुछ ऐसी राय व्यक्त की है।
विज्ञापन

2 of 7
महिला जवान और कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने इस घटना के बाद शुक्रवार को अपने नियमित पोल में सवाल पूछा कि 'हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रणौत के साथ जो घटना घटी, क्या वह सार्वजनिक जगहों पर फिल्मी सितारों और राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है'? इस पर अधिकांश पाठकों ने सहमति जताई और माना कि ऐसी घटना सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगाती है।
करीब 57.69 प्रतिशत (2160) लोगों ने हां में जवाब दिया। वहीं, करीब 42.31 प्रतिशत (1584) लोगों ने ना में जवाब दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
शबाना आजमी-शेखर सुमन - फोटो : इंस्टाग्राम
इस घटना पर इंडस्ट्री के कई लोगों ने चिंता जताई है। अनुपम खेर से लेकर मीका सिंह, शेखर सुमन और शबाना आजामी ने इस घटना की निंदा की है। शबाना आजमी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'मुझे कंगना रणौत से कोई लगाव नहीं है। लेकिन, मैं खुद को थप्पड़ का जश्न मनाने वालों की भीड़ में शामिल नहीं करना चाहती। अगर सुरक्षाकर्मी कानून को अपने हाथ में लेना शुरू कर देंगे तो हममें से कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता'।
 

4 of 7
कंगना रणौत, अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने इस घटना को लेकर कहा, 'मुझे बड़ा अफसोस हुआ। एक महिला के साथ एक महिला के द्वारा जो अपनी पोजिशन का फायदा उठाकर इस तरह की हरकत की गई, बिल्कुल गलत है। इसकी कानूनी कार्यवाई होनी चाहिए। उनका कोई भी रोश है, मैं ये नहीं कह रहा हूं कि इनका रोश नहीं हो सकता है, जिसने ऐसा किया, लेकिन अपने पद का फायदा उठाकर ऐसा नहीं करना चाहिए'। अभिनेता ने आगे कहा, 'अगर अतीत की किसी चीज से आपको दुख हुआ है, तो उसे कहने के बहुत अलग तरीके होते हैं, लेकिन जो हुआ वो बहुत दुखद है। लोकतांत्रिक रास्ते हैं। मैं ये इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि कंगना अब सांसद हैं या फिर एक्ट्रेस हैं, लेकिन कंगना महिला भी हैं। एक महिला या किसी के भी साथ हुई इस तरह की हिंसा को स्वीकारा नहीं जा सकता'।
विज्ञापन

5 of 7
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शेखर सुमन ने भी घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, 'ये बहुत ही गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए। ये गैरकानूनी है, जो महिला जवान ने किया है। इसकी सजा मिलनी चाहिए। मैं समझ सकता हूं कि महिला जवान के दिल में कोई विरोध था या कोई नाराजगी थी, लेकिन उसको इजहार करने का तरीका बहुत गलत था। आगे आकर गुस्से में भी बात की जा सकती है। इस तरह से किसी पर हाथ उठाना ठीक नहीं है'। अध्ययन सुमन ने भी घटना को गलत ठहराया। नाना पाटेकर ने भी इस थप्पड़कांड को लेकर कहा कि ये बहुत ही गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए।
Shilpa Shetty: शिल्पा के जन्मदिन पर बहन शमिता का उमड़ा प्यार, बताया लाइफलाइन, वीडियो साझा कर दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
मीका सिंह ने इस घटना को लेकर कहा, 'हमने एक पंजाबी और सिख कम्यूनिटी के रूप में दुनियाभर में अपनी सेवा और रक्षा से पहचान बनाई है। एयरपोर्ट में कंगना रणौत के साथ जो हुआ, वो सुनकर दुख होता है। सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल एयरपोर्ट पर अपनी ड्यूटी पर थीं और उनका कर्तव्य बनता था कि वे अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा का ध्यान दें। ये दुखी करने वाली बात है कि उन्होंने किसी दूसरी परिस्थिति के अपने निजी गुस्से के चलते एक यात्री पर हमला करना सही समझा। अपना गुस्सा एयरपोर्ट से बाहर सिविल ड्रेस में दिखाना चाहिए था। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का ये सही तरीका नहीं है। उनकी इस हरकत का असर दूसरी पंजाबी महिलाओं पर पड़ेगा और उन्हें उनकी नौकरी से सस्पेंड कर दिया जाएगा'।
Baby Play Review: फिर बयां हुई फिल्म जगत में हाशिये के कलाकारों की हकीकत, पूजा और रवि चौहान का प्रभावी अभिनय
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विशाल ददलानी-कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
एक तरफ अधिकांश सितारे कंगना के साथ खड़े नजर आए हैं। वहीं प्रसिद्ध संगीतकार और गायक विशाल ददलानी कंगना नहीं, बल्कि सीआईएसएफ कर्मी का पक्ष लेते नजर आए हैं। विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से इस घटना पर टिप्पणी की। विशाल ने घटना की एक वीडियो रिपोर्ट पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, 'मैं कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन मैं इस सीआईएसएफ कर्मी के गुस्से की जरूरत को पूरी तरह से समझता हूं। यदि सीआईएसएफ द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है, तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि अगर वह इसे स्वीकार करना चाहे तो उनके लिए एक नौकरी इंतजार कर रही है। जय हिन्द। जय जवान, जय किसान।'
Virat-Anushka: न्यूयॉर्क में वामिका के साथ घूमते हुए विराट-अनुष्का की वीडियो वायरल, यूजर्स ने जताई आपत्ति!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें