अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के इंस्टाग्राम अकाउंट का अगर आज दौरा करेंगे तो पाएंगे अभिनेत्री पुरानी यादों में खोई हुई हैं। दरअसल, आज मौका है कंगना के भाई अक्षत के जन्मदिन का। भाई के स्पेशल दिन के बहाने कंगना ने पुरानी एल्बम का पिटारा खोल दिया है। उन्होंने अपनी बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उनका पूरा ब्यौरा बताया है। आप भी देखिए झलकियां...