फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junaid Khan: 'अगर मैं आमिर खान का बेटा नहीं होता, तो शायद मुझे महाराज नहीं मिलती', जुनैद खान का कबूलनामा

Mon, 23 Sep 2024 11:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जुनैद खान - फोटो : ट्विटर
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म 'महाराज' के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। हालांकि फिल्म बिना किसी प्रचार के रिलीज हुई, लेकिन टीम ने फिल्म के रिलीज होने के बाद इसके बारे में बात करना शुरू कर दिया था। अब हाल ही में, इस बात को स्वीकार किया कि फिल्म 'महाराज' उन्हें अपने पिता की वजह से ही मिली है। आइए जानते हैं कि जुनैद ने और क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
जुनैद खान - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड में जब स्टारकिड्स अपने संघर्ष की बात कर रहे होते हैं तो दर्शक उनका मजाक बनाते हैं। हालांकि, कुछ स्टार किड्स इस बात को स्वीकार करते हैं कि उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता को भी जाता है। अब इसी क्रम में जब आमिर खान के बेटे जुनैद खान की बात आती है , तो वह अपने ईमानदार बयानों से सभी को चौंका देने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में, एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनेता ने अपने ऑडिशन के सफर के बारे में बात की और इस बात को स्वीकार किया कि अगर वह आमिर के बेटे नहीं होते, तो उनका पहला ओटीटी प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल जाता।

4 of 5
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat
जुनैद ने कहा, "मैं यह भी स्वीकार करूंगा कि अगर मैं आमिर खान का बेटा नहीं होता तो शायद मुझे महाराज नहीं मिलती।" जुनैद की इस ईमानदारी ने उन्हें एक बार फिर दर्शकों का विश्वास, प्यार और सम्मान हासिल करने में मदद की। सोशल मीडिया पर सभी अभिनेता की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान, किरण राव, जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुनैद ने यह भी बताया कि शुरुआत में उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स के लिए ऑडिशन दिया, लेकिन कुछ भी फाइनल तक नहीं पहुंचा। उन्होंने ' लाल सिंह चड्ढा ' के लिए भी ऑडिशन दिया और उनके पिता आमिर ने उनकी काफी तारीफ की, लेकिन नए चेहरे के साथ बड़े बजट की फिल्म करने के रिस्क के कारण ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें