फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YMFS 3: 'ये मेरी फैमिली 3' की स्क्रीनिंग पर अवस्थी परिवार ने बिखेरा जलवा, जूही की अदा पर फिदा हुए फैंस

Wed, 03 Apr 2024 10:40 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ये मेरी फैमिली 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'ये मेरी फैमिली 3' का नया सीजन दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। कल दिन (2 अप्रैल 2024) ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन मिनी टीवी से इस पारिवारिक ड्रामा की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। 'ये मेरी फैमिली 3' की स्क्रीनिंग में सभी स्टार कास्ट वहां मौजूद थे। आइए आपको बताते हैं क्या खास रहा 'ये मेरी फैमिली 3' की पिंक कारपेट स्क्रीनिंग पार्टी में ---

Ali Abbas Zafar: 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए यह अभिनेत्री थीं अली की पहली पसंद, बोले- सेट पर महसूस हुई कमी
विज्ञापन

2 of 5
ये मेरी फैमिली 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दर्शकों में 'ये मेरी फैमिली 3' को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सीरीज में अभिनेत्री जूही परमार अहम भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। कल रात स्क्रीनिंग के दौरान जूही बेहद खूबसूरत नजर आईं। नीले रंग के गाउन में जूही परमार हसीन दिख रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हल्का सा मेकअप कर रखा था। 
विज्ञापन

3 of 5
ये मेरी फैमिली 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

'ये मेरी फैमिली 3' में राजेश कुमार 'अवस्थी परिवार' के मुख्य सदस्य की भूमिका निभाते दिखाई देते हैं। कल स्क्रीनिंग के दौरान वे अपने चिर-परचित अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। गुलाबी रंग के कोट में अभिनेता जंच रहे थे। कैमरे के सामने वो जूही परमार के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखे। 

4 of 5
ये मेरी फैमिली 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'ये मेरी फैमिली 3' की पिंक कारपेट स्क्रीनिंग में सीरीज के बाकि के सितारे भी नजर आए। इन सितारों के अलावा टेलीविजन के चेहते स्टार ऋत्विक धनजानी भी स्टाइलिश अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दिए। उन्होंने लूज डेनिम जैकेट पहन रखा था। ऋत्विक का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये मेरी फैमिली 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'ये मेरी फैमिली 3' में 90 के दशक के एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी को खूबूसरती से दिखाने जा रहा है। 'ये मेरी फैमिली' के पहले को दोनों सीजन को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। 'ये मेरी फैमिली 3' का निर्माण द वायरल फीवर किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें