जब मिला तू सीरीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'जब मिला तू' में जिगर की भूमिका निभा रहे अभिनेता प्रतीक सहजपाल कहते हैं, 'इस सीरीज की प्रेम कहानी बहुत ही उथल -पुथल है। इसमें मेरा जिगर का ऐसा किरदार है, जो किसी की भावनाओं से प्रभावित नहीं होता है। इस तरह का किरदार पहले मैंने कभी नहीं निभाया है। इस किरदार को निभाने के लिए मैं कई दिनों तक भूखा रहा, यहां तक पानी भी नहीं पिया, ताकि किरदार वास्तविक लगे।' मिंट की भूमिका निभा रही अभिनेत्री अलीशा चोपड़ा कहती हैं, 'मिंट का किरदार निडर और स्टाइलिश है। वह संपूर्ण परफेक्शन में विश्वास करती है। और, हर चीज में अपना रास्ता तलाश लेती है। गोवा में इस शो की शूटिंग का अनुभव शानदार था।'