फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isha Ambani: ईशा अंबानी ने नेरूल स्थित कृष्ण काली मंदिर में की पूजा, पति आनंद पीरामल भी साथ आए नजर

Mon, 01 Jul 2024 11:35 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अंबानी परिवार इस वक्त लगातार मीडिया में छाया हुआ है। अनंत अंबानी की शादी की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है और इसे लेकर लगातार खबरें सुर्खियां बन रही हैं। इस बीच अनंत अंबानी की बहन ईशा अंबानी भी चर्चा में आ गई है।
विज्ञापन
1 of 4
ईशा अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी परिवार इस वक्त लगातार मीडिया में छाया हुआ है। अनंत अंबानी की शादी की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है और इसे लेकर लगातार खबरें सुर्खियां बन रही हैं। इस बीच अनंत अंबानी की बहन ईशा अंबानी भी चर्चा में आ गई है। ईशा अपने दादा और माता-पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अपना नाम बना चुकी हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से पढ़ाई की है। वह अक्सर फैशन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेती रहती हैं। हाल में ही वह एक मंदिर में पूजा-अर्चना करती नजर आई हैं। 
Box Office Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के पार पहुंची 'कल्कि 2898 एडी', जानें अन्य फिल्मों का हाल
विज्ञापन

2 of 4
ईशा अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
बीते रविवार को उन्हें नवी मुंबई के नेरूल में कृष्ण  काली मंदिर में देखा गया था। वह एक सामाजिक कार्य के लिए यहां पहुंची थीं। कहा जा रहा है कि वह मंदिर में मशहूर व्यवसायी भारत जे मेहरा के साथ नजर आई थीं, जिन्होंने इस मंदिर की स्थापना की थी। इसके बाद ईशा और भारत ने इस मंदिर में माथा भी टेका था। ईशा को इस दौरान मंदिर में पूजा-आराधना करते देखा गया। 
जब संगीतकार बने थे अजय और सलमान, फिल्म का हुआ था बुरा हाल
विज्ञापन

3 of 4
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान ईशा आरामदायक परिधान में नजर आई थीं। उन्होंने गुलाबी रंग की कॉटन ड्रेस में नजर आई थीं। इस ड्रेस के ऊपरी हिस्से पर सिल्वर रंग की डिजाइन बनी हुई थी। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हल्का मेकअप किया हुआ था। इस दौरान उनके साथ उनके पति आनंद पीरामल भी मंदिर में प्रवेश करते नजर आए। उन्होंने नारंगी रंग की टीशर्ट और काली पैंट पहना हुआ था। 
Kalki 2898 AD: 500 करोड़ी क्लब में पहुंची प्रभास की फिल्म, उत्तरी अमेरिका में हासिल की यह बड़ी उपलब्धि
विज्ञापन

4 of 4
कृष्ण काली मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर के अंदर की कुछ झलकियों में ईशा को पूरी ईमानदारी से पूजन विधियों को पूरा करते देखा गया। इस दौरान मंदिर को काफी खूबसूरती से सजाया गया था। मंदिर को फूलों की मालाओं से खूबसूरती से सजाया गया था। इस मौके पर भारत जे. मेहरा ने नवी मुंबई के नेरुल में ग्रामीणों के लिए मानसून को देखते हुए खास मदद भी की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को 30,000 राशन किट, तिरपाल और छाते बांटे। Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से पायल मलिक बाहर, यूजर्स बोले- गलत हुआ, उसी के लिए तो शो देख रहे थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें