हिंदी सिनेमा में ऐसा किस फिल्म से शुरू होगा, ये तो देखना अभी बाकी है लेकिन मेगा बजट हॉलीवुड सिनेमा महामारी के अपने पुराने दौर में लौट आया है। जल्दी ही भारत में रिलीज होने वाली फिल्म ‘वेनम: लेट देयर बी कारनेज’ ने न सिर्फ महामारी के दौर में रिलीज हुई सारी फिल्मों की ओपनिंग का रिकॉर्ड अमेरिका में तोड़ दिया है बल्कि इसने इस सीरीज की पहली फिल्म से भी ज्यादा कमाई बॉक्स ऑफिस पर दर्ज कर ली है। जेम्स बॉन्ड सीरीज की 25वीं फिल्म ‘नो टाइम टू डाइ’ का धमाल दुनिया भर में जारी है और इस बीच खबर ये भी है कि मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म ‘शांग ची: द लेजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ ने दुनिया भर में 500 मिलियन डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।