फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jon Landau: जॉन लैंडाउ के निधन पर 'टाइटैनिक' के 'जैक' और 'रोज' ने जताया शोक, निर्माता को दी श्रद्धांजलि

Mon, 08 Jul 2024 08:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लियोनार्डो डिकैप्रियो, जॉन लैंडाउ, केट विंसलेट - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्माता जॉन लैंडो के निधन के बाद पूरा हॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। कई दिग्गज हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। रविवार (7 जुलाई) को टाइटैनिक के कलाकारों ने भी उन्हें याद किया। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने उन्हें याद करते हुए एक बयान जारी किया। 
विज्ञापन

2 of 5
लियोनार्डो डिकैप्रियो, केट विंसलेट - फोटो : यूट्यूब
उन्होंने कहा, "जॉन एक दयालु, बुद्धिमान और सबसे सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति थे, जो किसी भी व्यक्ति या चीज पर सकारात्मक प्रभाव डालने की कोशिश में रहते थे। उनकी विरासत और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। आपकी बहुत याद आएगी।"
विज्ञापन

3 of 5
केट विंसलेट - फोटो : वैरायटी - इंस्टाग्राम
लियोनार्डो डिकैप्रियो के अलावा टाइटैनिक और अवतार द वे ऑफ वॉटर की अभिनेत्री केट विंसलेट ने भी जॉन लैंडो से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। उन्होंने कहा, "जॉन लैंडौ सबसे दयालु और अच्छे इंसान थे। उनमें करुणा थी। जॉन असाधारण रचनात्मक लोगों की टीमों का समर्थन और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते थे।" 

4 of 5
केट विंसलेट - फोटो : इंस्टाग्राम
विंसलेट ने आगे कहा, "काम और घर के बीच परिवार के महत्व को समझना उनकी सबसे सबसे बड़ी ताकत थी। वह हमेशा मुस्कुराहट और कृतज्ञता से भरे रहते थे। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मुझे उनके लिए यह लिखना पड़ रहा है... यकीन नहीं हो रहा कि वह चले गए।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केट विंसलेट - फोटो : इंस्टाग्राम
केट विंसलेट के मुताबिक वह जॉन लैंडो को 20 साल की उम्र से जानती थीं। साल 1997 में आई टाइटैनिक के निर्माता लैंडो ही थी। इस फिल्म से केट को दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल हुई। फिल्म टाइटैनिक काफी समय तक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसके बाद यह तमगा जॉन लैंडो की ही निर्मित फिल्म अवतार के पास चला गया। साल 2022 में आई जॉन लैंडो द्वारा निर्मित फिल्म अवतार- द वे ऑफ वॉटर में केट ने रोनल की भूमिका निभाई थी। 
Jagdeep Death Anniversary: 70 के दशक के मशहूर कॉमेडी किंग थे जगदीप, रोते हुए को भी हंसाने का हुनर रखते थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें